Headlines

मणिपुर के 2 गांवों से भारी मात्रा में हथियार बरामद:CM बोले- राज्य में शांति की पहल शुरू, जनता को घबराने की जरूरत नहीं

मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले के दो गांवों से भारी मात्रा में हथियार, मोर्टार और गोला-बारूद बरामद किया है। इसके अलावा 1200 रुपए के नकली नोट भी जब्त किए हैं। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा इंफाल पश्चिम जिले के कीसंपत जंक्शन से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से दो राइफल्स जब्त की गई हैं।

उधर, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक प्रोग्राम में कहा कि राज्य में जातीय तनाव को दूर करे लिए शांति पहल शुरू हो गई है। अब हमें घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक प्रोग्राम में कहा कि मैं राज्य के हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूं। (फाइल वीडियो)

इंफाल वेस्ट में कॉलेज के बाहर IED ब्लास्ट, 1 की मौत
मणिपुर के इंफाल वेस्ट के थांगमेइबैंड में डीएम कॉलेज के बाहर 24 फरवरी को IED विस्फोट हुआ। इसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले कि पहचान 24 साल के ओइनम केनेगी के रूप में हुई है।

इसके अलावा उसी दिन इंफाल ईस्ट में उपद्रवियों ने यूनाइटेड कमेटी मणिपुर NGO के ऑफिस को भी जला दिया। यह घटना देर रात करीब 12.40 बजे घटी है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। इस आगजनी से फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक जब यह घटना घटी तब ऑफिस खाली था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024