छत्तीसगढ़ में कृषि-मंत्री के घर भोजन कर 200 लोग बीमार:बलरामपुर में नेताम ने रखा था होली मिलन कार्यकम; अस्पताल फुल, UP तक भेजे गए मरीज
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के घर भोजन करने के बाद करीब 200 लोग बीमार हो गए। यह सभी लोग होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। भोजन के बाद सभी को उल्टी-दस्त होने लगा। इन सभी लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सनावल, वाड्रफनगर, रामानुजगंज, डिंडो, बगरा,…
