आर्मी चीफ और उनकी पत्नी अंगदान करेंगे:बोले- संदेश जाएगा एक सैनिक मृत्यु के बाद भी सेवा में खड़ा; दिल्ली के एक कार्यक्रम में संकल्प लिया
भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी सुनीता द्विवेदी मृत्यु के बाद अंगदान करेंगे। दिल्ली के एक कार्यक्रम में बुधवार को दोनों ने इसका संकल्प लिया। आर्मी चीफ द्विवेदी ने कहा, सेना का कर्तव्य देश और समाज के कल्याण को प्राथमिकता देने का है। अंगदान इसका एक तरीका है। सेनाध्यक्ष ने कहा,…
