भोले बाबा के 6 सेवादार अरेस्ट, इनमें 2 महिलाएं:हाथरस सत्संग के आयोजक पर 1 लाख का इनाम; वकील बोले- बाबा यूपी छोड़कर भागे नहीं
यूपी के हाथरस में हुई भगदड़ के तीसरे दिन पुलिस ने आज 6 लोगों की गिरफ्तारी की। आईजी रेंज अलीगढ़ शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- गिरफ्तार सभी 6 आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों में मैनपुरी का राम लड़ैते यादव, शिकोहाबाद का उपेंद्र यादव, हाथरस का…
