Headlines

anurag_4987

बांग्लादेश- 17 को रहमान का शपथ समारोह, मोदी को न्योता:इसी दिन PM की मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात, ढाका जाने की संभावना कम

बांग्लादेश- 17 को रहमान का शपथ समारोह, मोदी को न्योता:इसी दिन PM की मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात, ढाका जाने की संभावना कम ढाका3 घंटे पहले बांग्लादेश में हालिया चुनाव में तारिक रहमान ने जीत हासिल की है। उन्होंने ओथ सेरेमनी में पीएम मोदी को इनविटेशन भेजा है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के…

Read More

महाशिवरात्रि: 12 ज्योतिर्लिंग समेत सभी शिवालयों में दर्शन-पूजा:उज्जैन में महाकाल पहनेंगे 11 फुट का सेहरा; काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर 5km लंबी लाइन

LIVE महाशिवरात्रि: 12 ज्योतिर्लिंग समेत सभी शिवालयों में दर्शन-पूजा:उज्जैन में महाकाल पहनेंगे 11 फुट का सेहरा; काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर 5km लंबी लाइन नई दिल्ली6 मिनट पहले गुजरात के सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव का समुद्र के पास पाए जाने वाले विशेष लैवेंडर फूल से शृंगार किया गया है। देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व…

Read More

वर्ल्डकप में शादी वाला फूफा क्यों बन जाता है पाकिस्तान:पावर, पैसा, पॉलिटिक्स वजह, 1 मैच न होने से 1700 करोड़ तक का नुकसान

वर्ल्डकप में शादी वाला फूफा क्यों बन जाता है पाकिस्तान:पावर, पैसा, पॉलिटिक्स वजह, 1 मैच न होने से 1700 करोड़ तक का नुकसान स्पोर्ट्स डेस्क9 घंटे पहले जब भी कोई ICC टूर्नामेंट भारत में होता है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का रवैया लगभग तय रहता है। पहले वह कहता है – हम नहीं खेलेंगे। फिर…

Read More

T20 वर्ल्डकप भारत-पाकिस्तान मैच आज, अभिषेक शर्मा फिट:उस्मान तारिक की चुनौती से कैसे निपटेगी टीम इंडिया; क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल कोलंबो2 घंटे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत vs पाकिस्तान मैच होगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों पड़ोसी शाम 7 बजे से एक-दूसरे के सामने होंगे। टॉस शाम 6.30 बजे होगा। हालांकि, कोलंबो में बारिश हो रही है। रविवार को भी दिन में बारिश का अनुमान है। हालांकि, मैच के टाइम में बारिश की आशंका 10% के आसपास ही है। भारत 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुका है, टीम ने अपना पहला टाइटल पाकिस्तान को फाइनल हराकर ही जीता था। दूसरी ओर पाकिस्तान 2009 का चैंपियन है, टीम 2007 और 2022 में रनर-अप रह चुकी है। टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंकाई पिच पर उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी। तारिक का रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वेरिएशन और एंगल भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती है। मैच की डिटेल भारत का दबदबा साबित करने वाले दो रिकॉर्ड टूर्नामेंट में 10 मैच से नहीं हारा भारत: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के नाम लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। टीम ने 2024 में 8 मैच जीते थे, अब 2026 में 2 मैच जीतकर टीम नया रिकॉर्ड बना चुकी है। पाकिस्तान को 8 में से 7 वर्ल्ड कप मैच हराए: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 मैच खेले गए, 7 में भारत और महज 1 में पाकिस्तान को जीत मिली। टी-20 इंटरनेशनल में भी भारत ही आगे है। दोनों ने ओवरऑल 16 टी-20 खेले, 13 में भारत और सिर्फ 3 में पाकिस्तान को जीत मिली। टीम इंडिया की स्ट्रेंथ और वीकनेस स्ट्रेंथ: विस्फोटक बल्लेबाजी भारत की सबसे बड़ी ताकत है। ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में नजर आए हैं। सूर्या इस साल 3 फिफ्टी लगा चुके हैं। बुमराह फिट हैं। कुलदीप, वरुण और अक्षर ने गेंदबाजी को संभाले रखा है। वीकनेस: भारत को पिछले दोनों मुकाबलों में स्पिन खेलने में भी परेशानी हुई है, कोलंबो की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार है। इसलिए भारत को संभलकर रहना होगा। पाकिस्तान की स्ट्रेंथ और वीकनेस स्ट्रेंथ: ओपनर साहिबजादा फरहान टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। उनके नाम एक अर्धशतक हैं। टीम का स्पिन डिपार्टमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। सलमान मिर्जा, अबरार, तारिक और नवाज 3-3 विकेट ले चुके हैं। शादाब और अयूब भी ज्यादा रन नहीं देते। वीकनेस: बैटर्स पाकिस्तान की कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं। साहिबजादा के अलावा कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। बाबर, कप्तान सलमान धीमी पारियां खेल रहे हैं, इससे टीम को परेशानी हो सकती है। अभिषेक शर्मा खेल सकते हैं टीम इंडिया के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। वे आज का मुकाबले में खेल सकते हैं। उन्होंने शनिवार को टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। वहीं, मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के कप्तान ने भी संकेत दिए थे कि अभिषेक सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। अभिषेक पेट में इन्फेक्शन की वजह से पिछला मैच नहीं खेल सक थे और दो दिन हॉस्पिटल में भी एडमिट थे। दोनों टीमों के पॉसिबल मैच विनर्स भारत जसप्रीत बुमराह: सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर, किफायती गेंदबाजी करते हैं। पावरप्ले और डेथ ओवर्स में कारगर हैं। पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वरुण चक्रवर्ती: 2 मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं। नामीबिया के खिलाफ 3 विकेट निकाले थे। 5.16 की इकोनॉमी से गेंदबाजी कर रहे हैं। कुलदीप यादव: पाकिस्तान के खिलाफ गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। चाइनामैन गेंदबाज हैं। हर 12वीं गेंद पर विकेट लेते हैं। अभिषेक शर्मा: विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं। हर 8वीं गेंद पर छक्का लगाने की क्षमता है। स्ट्राइक रेट 200 के करीब रहता है। ईशान किशन: 2 मैचों में 81 रन बना चुके हैं। इसमें एक फिफ्टी भी शामिल है। स्ट्राइक रेट 202.50 का है। पाकिस्तान शाहीन शाह अफरीदी: लेफ्ट आर्म पेसर ओपनिंग स्पेल में स्विंग से विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। लोअर ऑर्डर में आकर बड़े शॉट्स भी खेलते हैं। साहिबजादा फरहान: इस टूर्नामेंट में फिफ्टी लगाने वाले पाकिस्तान के इकलौते बल्लेबाज हैं। 166.66 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। USA के खिलाफ 73 रन बनाए थे। उस्मान तारिक: श्रीलंकाई पिच पर भारतीय बैटर्स को परेशान कर सकते हैं। रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वैरिएशन और एंगल उनकी गेंदबाजी को खास बनाता है। अबरार अहमद: मिडिल ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हैं। कैरम बॉल, फ्लिपर का प्रयोग करते हैं। गुगली और लेग स्पिन से भी बैटर्स को परेशान करते हैं। शादाब खान: बैट और बॉल दोनों से योगदान देते हैं। अमेरिका के खिलाफ 12 बॉल पर 30 रन की पारी खेलकर टीम स्कोर को 190 तक पहुंचाया। 2 विकेट भी लिए थे। टॉस, पिच और मौसम टॉस: तीनों मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीतेमौजूदा टूर्नामेंट में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के तीनों मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं। पहले मैच में आयरलैंड टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन श्रीलंका ने हरा दिया। जबकि दूसरे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग की और आयरलैंड को हराया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मैच में टॉस तो जीता, लेकिन पहले गेंदबाजी कर ली। उसे जिम्बाब्वे से हार झेलनी पड़ी। ओस: कोलंबो में ओस नहींकोलंबो में इन दिनों में ओस नहीं आती है। ऐसे में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाएगा। आमतौर पर साउथ एशियन कंडीशंस में जनवरी-फरवरी में शाम के बाद ओस आने से बैटिंग आसान हो जाती है, लेकिन कोलंबो में ऐसा नहीं होगा। पिच: टूटने लगती है, गेंद रुककर आएगीकोलंबो की पिच दूसरी पारी में खुरदुरी हो जाती है। इससे स्पिनर्स को मदद मिलेगी। गेंद पेसर्स को भी मदद करेगी। ऐसे में यहां पहली पारी में बैटिंग और बाद में बॉलिंग असरदार होगी। इस पिच पर 41 विकेट गिरे हैं। 21 पेसर्स और 20 स्पिनर्स के नाम रहे। मौसम: कोलंबो में दिनभर बारिश की संभावनाकोलंबो में शनिवार रात से ही बारिश शुरू हो गई, इस कारण मैदान को कवर्स से ढंका गया। रविवार को भी 50% इलाकों में बारिश का अनुमान है। अगर मैच नहीं हो सका तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा। रिजर्व डे नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। क्या पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया? इस मैच में देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तानियों से हाथ मिलाते हैं या नहीं? पिछले साल सितंबर में दुबई में एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था। फिर एशिया कप जीतने के बाद भी भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। उसके बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं।

T20 वर्ल्डकप भारत-पाकिस्तान मैच आज, अभिषेक शर्मा फिट:उस्मान तारिक की चुनौती से कैसे निपटेगी टीम इंडिया; क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल कोलंबो2 घंटे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत vs पाकिस्तान मैच होगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों पड़ोसी शाम 7 बजे से एक-दूसरे के सामने होंगे। टॉस शाम 6.30 बजे होगा। हालांकि,…

Read More

तारिक रहमान बोले-भारत से रिश्तों में बांग्लादेश का हित जरूरी:चीन डेवलपमेंट में सहयोगी, हसीना की वापसी पर कहा- कानून अपना काम करेगा

तारिक रहमान बोले-भारत से रिश्तों में बांग्लादेश का हित जरूरी:चीन डेवलपमेंट में सहयोगी, हसीना की वापसी पर कहा- कानून अपना काम करेगा ढाका1 घंटे पहले तारिक रहमान ने जीत के बाद शनिवार को पहली बार मीडिया से बात की। बांग्लादेश आम चुनाव में जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) अध्यक्ष तारिक रहमान ने शनिवार…

Read More

PAK कप्तान बोले-हैंडशेक न करने का जवाब मैच में देंगे:सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे, एशिया कप में हाथ नहीं मिलाया था स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

T20 वर्ल्डकप PAK कप्तान बोले-हैंडशेक न करने का जवाब मैच में देंगे:सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे, एशिया कप में हाथ नहीं मिलाया था स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले शनिवार को कोलंबो में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद…

Read More
Budget 2024