Headlines

महाशिवरात्रि: 12 ज्योतिर्लिंग समेत सभी शिवालयों में दर्शन-पूजा:उज्जैन में महाकाल पहनेंगे 11 फुट का सेहरा; काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर 5km लंबी लाइन

LIVE

महाशिवरात्रि: 12 ज्योतिर्लिंग समेत सभी शिवालयों में दर्शन-पूजा:उज्जैन में महाकाल पहनेंगे 11 फुट का सेहरा; काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर 5km लंबी लाइन

नई दिल्ली6 मिनट पहले
गुजरात के सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव का समुद्र के पास पाए जाने वाले विशेष लैवेंडर फूल से शृंगार किया गया है।

देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

महाकाल मंदिर के पट रात 2.30 बजे से खुले हैं। दोपहर 1 बजे तक 2.20 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी होगी।

महाकाल का दूल्हे के रूप में शृंगार करने के लिए 3 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। 100 किलो आंकड़े के फूल, सवा लाख बेल पत्र, 200 किलो देसी फूल से बना 11 फुट का सेहरा बनाया जाएगा।

मध्यप्रदेश के खंडवा में ओंकारेश्वर मंदिर को रात 3 बजे से दर्शन के लिए खोला गया है। यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन पूजन किया जाएगा।

वहीं, काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई। 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुल गया। यहां रात से भक्तों की लंबी लाइन लगी है।

झारखंड के देवघर में बाबाधाम मंदिर में शनिवार को परंपरानुसार पंचशूलों की विशेष पूजा की गई। इसके बाद मंदिर के शिखरों पर पंचशूलों की पुनर्स्थापना के साथ ही बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का पारंपरिक गठबंधन भी हुआ।

यहां महाशिवरात्रि पर सुबह 3:15 बजे विशेष पूजा की गई। सुबह 4:25 बजे मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रविवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव-पार्वती विवाह होगा। शाम को शिव बारात निकाली जाएगी।

प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की तस्वीरें…

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विशेश्वर की मंगला आरती की गई।
गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।
कोयंबटूर में आदियोगी की मूर्ति को सजाया गया।

देशभर में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के बारे में जानने कि लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं….

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

ओडिशा: भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में भक्तों की भीड़, VIDEO

01:21 PM15 फ़रवरी 2026

उत्तराखंड: शिवरात्रि पर देखें बर्फ से ढके केदारनाथ का VIDEO

01:18 PM15 फ़रवरी 2026

मध्य प्रदेश: मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने भक्तों की भीड़

मंदसौर का पशुपतिनाथ लोक इन दिनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और परिसर की भव्यता व सुंदरता को निहार रहे हैं। सुसज्जित मार्ग, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और धार्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। दर्शन के साथ-साथ लोग यहां की कलात्मक संरचनाओं और आध्यात्मिक माहौल का आनंद ले रहे हैं। शाम के समय रोशनी से सजा पशुपतिनाथ लोक और भी मनमोहक दिखाई देता है।

12:25 PM15 फ़रवरी 2026

राजस्थान: कोटा में 525 शिवलिंगों पर एकसाथ जलाभिषेक

कोटा के थेकड़ा में 525 शिवलिंग शिवपुरी धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है। यह शिवालय बहुत ही अनूठा है, जहां 525 शिवलिंग स्वास्तिक आकार में स्थापित हैं।

12:19 PM15 फ़रवरी 2026

मध्य प्रदेश: रतलाम में 11 लाख के नोटों से गढ़ कैलाश महादेव का शृंगार

रतलाम के प्राचीन गढ़ कैलाश महादेव मंदिर के गर्भगृह को लगातार दूसरी बार 11 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया है। 10 -10 के सिक्कों से तोरण बनाए गए हैं। 10 से लेकर 500 रुपए के नोट से भगवान भोलेनाथ का शृंगार किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं।

11:51 AM15 फ़रवरी 2026

ओडिशा: पुरी बीच पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन ने 17000 रुद्राक्ष से बनाया आर्ट

पुरी बीच पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 17,000 पवित्र रुद्राक्ष और 500 छोटे शिवलिंगों से विशेष आकृति बनाई।

11:24 AM15 फ़रवरी 2026

मध्य प्रदेश: महाकालेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा

11:04 AM15 फ़रवरी 2026

उत्तराखंड: मंदिर समिति की घोषणा, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

10:52 AM15 फ़रवरी 2026

बिहार: हाजीपुर में निकली भगवान शिव की बारात, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद पहुंचे

10:44 AM15 फ़रवरी 2026

महाराष्ट्र: घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग में 24 घंटे होंगे दर्शन

महाशिवरात्रि पर खुल्ताबाद तालुका के वेरुल में बारहवें ज्योतिर्लिंग श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में करीब दो लाख भक्त आएंगे। मंदिर ट्रस्ट और एडमिनिस्ट्रेशन ने देश भर से आने वाले भक्तों के तैयारी की है। 24 घंटे से ज़्यादा समय तक बिना रुकावट दर्शन होते रहेंगे। आधी रात को महाभिषेक के बाद दर्शन शुरू हो गए थे।

10:09 AM15 फ़रवरी 2026

उत्तर प्रदेश: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक

10:05 AM15 फ़रवरी 2026

उत्तराखंड: जागेश्वर और टपकेश्वर महादेव मंदिरों में भक्तों ने की पूजा

देहरादून का टपकेश्वर महादेव मंदिर:

अल्मोड़ा का जागेश्वर महादेव मंदिर:

09:55 AM15 फ़रवरी 2026

बिहार: बक्सर के ब्रह्मेश्वर मंदिर में भक्तों के जलाभिषेक से गर्भगृह में पानी भरा

बक्सर के ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जल चढ़ा चुके हैं। जल चढ़ाने के दौरान गर्भगृह में पानी भर गया। 2 किमी तक लंबी लाइन लगी है।

09:14 AM15 फ़रवरी 2026

छत्तीसगढ़: राजिम के कुलेश्वरनाथ में भक्तों की भीड़, हजारों लोग पहुंचे

छत्तीसगढ़ के राजिम में महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान श्री कुलेश्वरनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

09:05 AM15 फ़रवरी 2026

गुजरात: सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव के विशेष शृंगार का VIDEO

08:51 AM15 फ़रवरी 2026

राजस्थान: माउंट आबू का शिवमंदिर, इसका रास्ता गूगल भी भटक जाता है

5300-5400 फीट ऊंचाई पर स्थित माउंट आबू का जबकेश्वर महादेव मंदिर। बिना जलाभिषेक किए अन्न-जल ग्रहण न करने वाले महाराणा प्रताप ने 450 साल पहले इस मंदिर के शिवलिंग की स्थापना की थी। इस मंदिर तक पहुंचना भी कड़ी तपस्या है। क्योंकि यहां पहुंचते-पहुंचते गूगल भी रास्ता भटक जाता है। गुरुशिखर से 25 किलोमीटर का दुर्गम सफर, जहां न कार जा सकती है न बाइक।

फिसलन भरी चट्‌टानी पगडंडी, जहां पैदल चलना भी जोखिम भरा है। अंधेरी गुफाएं। हर पल लेपर्ड और भालू का खतरा। पढ़ें पूरी खबर…

08:39 AM15 फ़रवरी 2026

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में 10 लाख लोगों ने किया महाशिवरात्रि पर स्नान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम घाटों पर महाशिवरात्रि पर 10 लाख भक्तों ने पवित्र डुबकी लगाई। माघ मेला अधिकारी ऋषि राज ने कहा कि महाशिवरात्रि माघ मेले का आखिरी ‘स्नान पर्व’ है।

08:30 AM15 फ़रवरी 2026

उत्तर प्रदेश: काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे भक्तों पर फूल बरसाए

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विश्व भूषण मिश्रा ने महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों पर फूल बरसाए।

08:04 AM15 फ़रवरी 2026

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में भगवान शिव की विशेष मंगला आरती का VIDEO

वाराणसी के बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुबह 2.15 बजे मंगला आरती हुई। इस वक्त काशी में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के CEO विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि आज सुबह तक 7 बजे तक 1.6 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं।

5 किमी लंबी लाइन लगी है। लाइन में लगने के 25 मिनट के अंदर भक्त गर्भगृह तक पहुंच रहे हैं। हालांकि बाबा के दर्शन के लिए सिर्फ 2 सेकेंड का वक्त मिल रहा है। गर्भगृह के चारों गेट से केवल झांकी दर्शन कराया जा रहा है। मंदिर की सुरक्षा में ATS के कमांडो तैनात हैं।

07:35 AM15 फ़रवरी 2026

मध्य प्रदेश: महाकाल में सुबह 7 बजे तक 1 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उज्जैन में अब तक एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। रविवार होने के कारण भीड़ तेजी से बढ़ रही है, 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसी व्यवस्था की गई है कि वे चालीस मिनट में दर्शन कर पा रहे हैं।

मंदिर प्रशासन के मुताबिक महाकाल का दूल्हे के रूप शृंगार होगा। जिसके लिए 3 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। 100 किलो आंकड़े के फूल, सवा लाख बेल पत्र, 200 किलो देसी फूल से 11 फीट का सेहरा बनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर्व के लिए 400 किवंटल लड्डू प्रसादी बनाई गई है। मंदिर और आसपास 20 काउंटर लगाए गए हैं।

07:32 AM15 फ़रवरी 2026

गुजरात: अहमदाबाद के मिनी सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजन किया

गुजरात के अहमदाबाद के मिनी सोमनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर विशेष आरती की जा रही है।

06:59 AM15 फ़रवरी 2026

जम्म-कश्मीर: रियासी के आप शंभू महादेव मंदिर में आरती की गई

06:53 AM15 फ़रवरी 2026

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि की बधाई दी

06:49 AM15 फ़रवरी 2026

मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी

06:46 AM15 फ़रवरी 2026

प्रयागराज में माघ मेले में स्नान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

06:42 AM15 फ़रवरी 2026

यूपी के वाराणसी में सुबह से ही भीड़ देखी जा रही है

06:37 AM15 फ़रवरी 2026

एमपी: रायसेन के सोमेश्वर धाम मंदिर में भक्तों ने पूजा की

06:34 AM15 फ़रवरी 2026

राजस्थान: धौलपुर के सैपऊ महादेव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की

06:31 AM15 फ़रवरी 2026

यूपी: वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं

06:27 AM15 फ़रवरी 2026

यूपी: गोरखपुर के झारखंडी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई

06:22 AM15 फ़रवरी 2026

यूपी: मेरठ के काली पलटन मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की

06:15 AM15 फ़रवरी 2026

गुजरात: जूनागढ़ के भावनाथ महादेव मंदिर में भक्त पहुंच रहे हैं

05:59 AM15 फ़रवरी 2026

दिल्ली में दर्शन करने आए भक्त ने लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

05:30 AM15 फ़रवरी 2026

झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई

05:26 AM15 फ़रवरी 2026

झारखंड: बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्त पूजा करने पहुंचे

05:24 AM15 फ़रवरी 2026

झारखंड: देवघर SSP बोले- सभी जगह पुलिस तैनात है, ड्रोन से नजर रखी जा रही है

05:14 AM15 फ़रवरी 2026

महाराष्ट्र: महाशिवरात्रि पर मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में भक्तों ने पूजा की

05:06 AM15 फ़रवरी 2026

पंजाब: अमृतसर के शिवाला भैया मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

05:01 AM15 फ़रवरी 2026

पंजाब: अमृतसर के शिवाला भैया मंदिर को लाइटों से सजाया गया

04:58 AM15 फ़रवरी 2026

दिल्ली: चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की

04:57 AM15 फ़रवरी 2026

उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के भक्तों की लाइन लगी

04:52 AM15 फ़रवरी 2026

दिल्ली: छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में पूजा हुई

04:48 AM15 फ़रवरी 2026

कैलाश विजयवर्गीय उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे

04:36 AM15 फ़रवरी 2026

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई

02:15 AM15 फ़रवरी 2026

कोयंबटूर: आदियोगी में ईशा फाउंडेशन महाशिवरात्रि का आयोजन कर रहा है

02:12 AM15 फ़रवरी 2026

छत्तीसगढ़ CM ने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी

02:09 AM15 फ़रवरी 2026

छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने रायगढ़ में महाशिवरात्रि पर पूजा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024