Headlines

anurag_4987

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी:BCCI ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की, टीम अपने मैच दुबई में खेलना चाहती है

भारतीय टीम अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भेजे गए एक लेटर में अपने फैसले के पीछे सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया है। बोर्ड ने अपने सभी मैच दुबई में खेलने की इच्छा जताई…

Read More

लकी’ कार को कबाड़ में देने की बजाय दफनाया:मालिक ने भोज और विधि-विधान से विदाई दी, 4 लाख रुपए खर्च किए; गुजरात की घटना

‘लकी’ कार को कबाड़ में देने की बजाय दफनाया:मालिक ने भोज और विधि-विधान से विदाई दी, 4 लाख रुपए खर्च किए; गुजरात की घटना अमरेली43 मिनट पहले यह मामला गुजरात के अमरेली जिले के पडरसिंगा गांव का है। गुजरात में एक परिवार ने अपनी ‘लकी’ कार को कबाड़ में देने के बजाय दफनाने का फैसला किया।…

Read More

यूपी में पुरुष टेलर महिलाओं का नाप नहीं ले सकेंगे:कानपुर हत्याकांड के बाद महिला आयोग का आदेश, जिम में महिला ट्रेनर जरूरी

कानपुर के एकता हत्याकांड के बाद यूपी महिला आयोग ने सख्त कदम उठाया है। पुरुष टेलर महिलाओं का नाप नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा जिम और योग सेंटर में महिला ट्रेनर लगाने होंगे। इसकी CCTV से निगरानी भी होगी। आयोग का कहना है- पार्लर में लड़कियों के मेकअप और ड्रेस अप के लिए भी महिला…

Read More

370 बहाली प्रस्ताव पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा:विधायक ने पोस्टर लहराने की कोशिश की; मार्शलों ने पहले गिराया, फिर बाहर निकाला

370 बहाली प्रस्ताव पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा:विधायक ने पोस्टर लहराने की कोशिश की; मार्शलों ने पहले गिराया, फिर बाहर निकाला श्रीनगर5 घंटे पहले खुर्शीद अहमद बारामूला से सांसद इंजीनियर रशीद के भाई हैं। इंजीनियर रशीद अलगाववादी नेता हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को चौथे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक…

Read More

राहुल बोले-प्रधानमंत्री को मेरी बातें देश तोड़ने वाली लगती हैं:देश में इस समय दो विचारधाराएं, हम संविधान के रक्षक तो वे खत्म करने वाले

राहुल बोले-प्रधानमंत्री को मेरी बातें देश तोड़ने वाली लगती हैं:देश में इस समय दो विचारधाराएं, हम संविधान के रक्षक तो वे खत्म करने वाले रांची3 घंटे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को झारखंड में सिमडेगा से जनसभा की शुरुआत की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को झारखंड के ईसाई बहुल सिमडेगा से…

Read More

भाजपा बोली- केजरीवाल VVIP कल्चर के सबसे बड़े सिंबल:सीएम आवास में 12 करोड़ की टॉयलेट सीटें और 29 लाख की टीवी नई दिल्ली1 घंटे पहले भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे राजनेताओं की तरह कभी भी बड़े बंगलों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। – Dainik Bhaskar भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे राजनेताओं की तरह कभी भी बड़े बंगलों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। भाजपा ने दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को कहा- अरविंद केजरीवाल वीवीआईपी कल्चर के सबसे बड़े सिम्बल बन गए हैं। उन्होंने कहा, ‘जब केजरीवाल दिल्ली सरकार में टॉप पर थे, तब उनके आवास (सीएम आवास) में इस्तेमाल किए जाने वाले इक्विपमेंट की कीमत बहुत ज्यादा थी। इसमें 12 करोड़ कीमत की टॉयलेट सीट भी शामिल थी। भाटिया ने केजरीवाल की साल 2013 की सोशल मीडिया पोस्ट दिखाई और कहा- भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल जो 2012 में राजनीति में आए थे। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए तत्कालीन दिल्ली सीएम शीला दीक्षित पर निशाना साधाते हुए कहा था कि शीला की बाथरूम सहित उनके घर में 10 AC हैं। भाटिया ने कहा कि केजरीवाल ने शीला पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। सवाल किया था कि जब दिल्ली की 40% से ज्यादा आबादी झुग्गियों में रहती है, तो एक CM इतने आराम से कैसे रह सकता है। भाटिया ने कहा कि केजरीवाल ने बाद में इस पोस्ट को हटा दिया। 12 करोड़ की टॉयलेट सीट, 29 लाख कीमत की टीवी भाटिया ने अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने और सरकारी आवास छोड़ने के बाद के आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि​​ पूर्व सीएम के बंगले में 21 हजार वर्ग फुट का एरिया बना हुआ है, इसमें 50 AC थे। 250 टन के एयर कंडीशनिंग प्लांट है। आवास में 12 करोड़ की लागत वालीं टॉयलेट सीटे थीं। 28.91 लाख रुपए से अधिक की कीमत की एक टीवी थी। भाटिया ने कहा कि अगर शीला दीक्षित 10 AC रखने के लिए गलत और भ्रष्ट थीं, तो केजरीवाल इस लग्जरी के बारे में क्या कहेंगे। केजरीवाल ने उस राजनीतिक विचारधारा को दफनाया, जिसने उन्हें सत्ता में लाया। अगर उनमें नैतिक साहस है, तो उन्हें जवाब देना चाहिए। केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाई भाटिया ने कहा कि जनता केजरीवाल को राजनीतिक रूप से खत्म कर देगी। वे एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने बच्चों के नाम पर कसम खाई थी कि वे पारंपरिक राजनेताओं की तरह कभी भी बड़े बंगलों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। 4 अक्टूबर को केजरीवाल ने बंगला खाली किया था दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास (बंगला) 4 अक्टूबर को खाली किया था। इसके बाद PWD की ओर से इन्वेंट्री लिस्ट (सामान की सूची) जारी की गई थी। इसमें बताया गया है कि केजरीवाल के घर में बॉडी सेंसर और रिमोट कंट्रोल सिस्टम वाले कुल 80 पर्दे लगे थे। इन पर्दों की कीमत 4 करोड़ से 5.6 करोड़ रुपए थी। साथ ही बाथरूम में 15 करोड़ रुपए की वाटर सप्लाई और सैनेटरी फिटिंग की गई थी। इसके अलावा लिस्ट में किचन और बाथरूम के भी लाखों करोड़ों की कीमत वाले सामान का जिक्र था। लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था- CM आवास में फुली ऑटोमैटिक सेंसर वाली स्मार्ट टॉयलेट सीट लगाई गई थी। इसमें आटोमैटिक ओपन-क्लोज सीट, हीटेड सीट, वायरलेस रिमोट डियोडोराइजर और आटोमैटिक फ्लशिंग जैसी सुविधाएं थीं। इसकी कीमत 10-12 लाख रुपए के बीच थी। यह सीट अब गायब है। इसके साथ ही कई करोड़ रुपए की लागत का सजावटी सामान भी गायब है। पूरी खबर पढ़ें…

AMU अल्पसंख्यक दर्जे पर नई बेंच फैसला करेगी:सुप्रीम कोर्ट ने 1967 का फैसला पलटा; जिसमें कहा था- यह सेंट्रल यूनिवर्सिटी, माइनॉरिटी इंस्टीट्यूट नहीं गाजियाबाद3 घंटे पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में AMU 1920 से संचालित है। सर सैयद अहमद खान ने ब्रिटिश सरकार की मदद से इसे स्थापित किया था। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के…

Read More
Budget 2024