झांसी अग्निकांड- 10 बच्चों के शवों की फोटो जारी:प्रशासन ने कहा– ज्यादा मौतों की बात गलत; मददगारों का आरोप- अस्पताल प्रशासन ने धमकाया
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद 7 नवजात बच्चों का शव परिजनों को सौंप दिया गया। 3 बच्चों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। एक बच्चे की हालत…
