जस्टिस संजीव खन्ना के भारत के सीजेआई बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट में मामलों की सुनवाई के संबंध में शनिवार को नया सर्कुलर जारी किया गया। इसके मुताबिक बुधवार और गुरुवार को नियमित सुनवाई वाले मामले लिस्ट नहीं किए जाएंगे।
सर्कुलर के मुताबिक मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ट्रांसफर याचिकाओं और जमानत मामलों सहित अन्य मामलों को लिस्ट किया जाएगा और अगले आदेश तक बुधवार-गुरुवार को कोई नियमित सुनवाई वाला मामला लिस्ट नहीं किया जाएगा।
स्पेशल बेंच या पार्ट हियर्ड मैटर (आंशिक सुनवाई) वाले मामले चाहे विविध हो या नियमित सुनवाई, जिसे मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को लिस्ट करने का निर्देश दिया गया है, उसे लंच के बाद के सेशन में या कॉम्पिटेंट अथॉरिटी के निर्देश के मुताबिक लिस्ट किया जाएगा।
वर्तमान प्रैक्टिस के मुताबिक नए मामले सोमवार और शुक्रवार को लिस्ट किए जाते हैं, जिन्हें मिसलेनियस डे भी कहा जाता है। मंगलवार और गुरुवार को रेग्यूलर सुनवाई के मामले तय किए गए हैं। जहां मामलों की अंतिम सुनवाई होती है।
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई रामामूर्ति नायडू का 72 की उम्र में निधन
आंध्र देश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई रामामूर्ति नायडू का शनिवार को निधन हो गया है। वे 72 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तीन दिन पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
