Headlines

खड़गे बोले-हमारे बनाए कॉलेज में पढ़कर पूछते हैं क्या किया:राहुल गांधी को एयरपोर्ट के लाउंज में नहीं जाने देते हैं मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को झारखंड के जामताड़ा और खिचरी में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा- हमारे (कांग्रेस सरकार) बनाए कॉलेज में पढ़कर आज हमसे ही पूछते हैं कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- आज के सारे भाजपाई नेहरू जी के बनाए स्कूलों में पढ़े हैं। अगर हम ये नहीं करते तो मोदी जी आप उस कुर्सी पर नहीं बैठते। इस देश का संविधान हमने दिया। इसलिए आप प्रधानमंत्री बने। मेरे पिता भी मिल मजदूर थे। मैंने वकालत की। आज कांग्रेस का प्रेसिडेंट हूं। किसकी वजह से, संविधान की वजह से।

खड़गे ने कहा- कैबिनेट मंत्री का दर्जा होने के बावजूद राहुल गांधी को एयरपोर्ट के लाउंज तक नहीं जाने दिया जाता है। उन्होंने अपने और राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर में कथित रूप से देरी करवाने के लिए भी पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला बोला।

कहा- शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को जानबूझकर दो की घंटे की देरी की गई। आज मेरे हेलिकॉप्टर को 20 मिनट देरी से उतारा गया, क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह उतर रहे थे।

उन्होंने कहा- वे (भाजपा) कांग्रेस से पूछते हैं देश के लिए क्या किया? हमने देश में इतना अनाज भर दिया कि गोदाम भर गए। तुम कहते हो कि कांग्रेस पार्टी ने 70 साल में देश को बर्बाद किया। और तुमने तो 11 साल में बर्बाद कर दिया। हम 55 साल में सब कुछ लाए। आईआईटी, एम्स। हमारे बनाए कॉलेज में बीजेपी के लोग हैं।

संविधान बचा तभी सबको अधिकार मिलेगा खड़गे बोले- मोदी साहब आप संविधान की वजह से चाय बेचते-बेचते प्रधानमंत्री बने। इसलिए हम कहते हैं संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ। संविधान बचा, तभी सबको अधिकार मिलेगा। संविधान नहीं बचा तो किसी को कोई अधिकार नहीं मिलेगा।

खड़गे ने कहा – आप अपने पुरखों से पूछिए 75-80 साल पहले क्या उनको वोटिंग का अधिकार था। पहले 21 साल की उम्र से वोटिंग का अधिकार था, फिर हमारे राजीव गांधी ने 18 साल की उम्र में मताधिकार दिया। युवाओं को वोटिंग का अधिकार दिया।

खड़गे बोले- मोदी साहब आप संविधान की वजह से चाय बेचते-बेचते प्रधानमंत्री बने।

पंचायत चुनाव हम लाए। कांग्रेस हमेशा दस्तूर लिखती रही है। संविधान लिखे। लेकिन मोदी साहब सिर्फ बकते रहते हैं। इसलिए ऐसे बकने वाले लोगों को वोट मत दो। हमारे गरीबों के नेता इरफ़ान अंसारी को जिताओ। संविधान को बचाने का यही एक तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024