PoK गई महिला की हुई वतन वापसी:सोशल मीडिया फ्रेंड से शादी करने गई थी; महिला की 2 बच्चियां, एक को साथ ले गई थी
डेढ़ महीने पहले PoK गई महिला की वतन वापसी हो गई है। पुंछ के चकन-दा-बाग क्रॉसिंग प्वाइंट पर मंगलवार को भारत-पाकिस्तान की फ्लैग मीटिंग हुई। इसके बाद पाक आर्मी ने महिला को भारतीय समकक्षों को सौंप दिया। महिला शादीशुदा है और उसकी दो बच्चियां भी हैं। महिला पुंछ जिले के सीमावर्ती गांव सलोत्री की है।…
