Headlines

दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। निचले इलाकों में पानी भरने और बारिश संबंधित घटनाओं को लेकर 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हुई। मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भी शुक्रवार को तेज बारिश हुई। भोपाल में 2 इंच और इंदौर में 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इंदौर में आज स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। इधर, उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी शुक्रवार को करीब 8 घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे शहर के कई इलाकों में 5-6 फीट तक पानी भर गया, सड़कों पर खड़े वाहन डूब गए और सड़क धंस गई। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (24 अगस्त) को 14 राज्यों में भारी और 11 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। त्रिपुरा में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 24 लोगों की मौत त्रिपुरा में पिछले 5 दिनों में 1900 से ज्यादा लैंडस्लाइड हुई हैं। त्रिपुरा में पिछले 6 दिनों में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 17 लाख लोग प्रभावित हैं। 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 लोग लापता हैं। सेना ने 330 लोगों को बचाया। 65 हजार लोग 450 रिलीफ कैंप में हैं। देशभर से बारिश की 6 तस्वीरें… दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पश्चिम बंगाल में भी बारिश का दौर जारी है। कोलकाता में सड़कों-दुकानों में पानी भर गया। पश्चिम बंगाल में भी बारिश का दौर जारी है। कोलकाता में सड़कों-दुकानों में पानी भर गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बारिश के चलते सड़क का एक हिस्सा बह गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बारिश के चलते सड़क का एक हिस्सा बह गया। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड के बाद बचाव कार्य किया जा रहा है।

पहला रियूजेबल भारतीय हाइब्रिड रॉकेट RHUMI 1 लॉन्च:53 सैटेलाइट सबऑर्बिटल में भेजे गए; ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज के रिसर्च में मदद मिलेगी

चेन्नई1 घंटे पहले
रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट RHUMI 1 को तमिलनाडु बेस्ड स्टार्टअप स्पेस जोन इंडिया और मार्टिन ग्रुप ने मिलकर बनाया है।

भारत ने आज (24 अगस्त) अपना पहला रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट RHUMI 1 लॉन्च किया। चेन्नई के थिरुविदंधई से मोबाइल लॉन्चर के जरिए रॉकेट की लॉन्चिंग हुई। रॉकेट को तमिलनाडु बेस्ड स्टार्टअप स्पेस जोन इंडिया और मार्टिन ग्रुप ने मिलकर बनाया है।

हाइब्रिड रॉकेट RHUMI 1 के जरिए 3 क्यूब सैटेलाइट और 50 PICO सैटेलाइट को सबऑर्बिटल ट्रैजेक्टरी में भेजा गया। ये सैटेलाइट ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज से जुड़े रिसर्च के लिए डेटा इकट्ठा करेंगे।

RHUMI 1 रॉकेट जेनेरिक फ्यूल बेस्ड हाइब्रिड मोटर और इलेक्ट्रिकली ट्रिगर पैराशूट सिस्टम से लैस है। रॉकेट को फ्लेक्सिबिलिटी और रियूजेबल पर फोकस करते हुए खास तरह से डिजाइन किया गया है।

रॉकेट के कंपोनेंट समुद्र में सुरक्षित लैंड करने में सक्षम
हाइब्रिड रॉकेट RHUMI 1 में इको-फ्रेंडली और कॉस्ट इफेक्टिव मैकेनिज्म है। इसमें CO2 ट्रिगर पैराशूट सिस्टम लगा है। इसकी मदद से रॉकेट के कंपोनेंट सुरक्षित समुद्र पर वापस लैंड कर सकते हैं। इससे अंतरिक्ष लॉन्च की लागत कम होगी। रॉकेट के कंपोनेंट्स को आसानी से रिकवर किया जा सकता है। रॉकेट का एयर फ्रेम कार्बन फाइबर, ग्लास फाइबर से बना है।

RHUMI 1 रॉकेट हाइब्रिड मोटर और इलेक्ट्रिकली ट्रिगर पैराशूट सिस्टम से लैस है।

रॉकेट के साथ अंतरिक्ष में भेजी गईं तीन क्यूब सैटेलाइट्स एटमॉस्फियर कंडीशन जैसे कॉस्मिक रेडिएशन, यूवी रेडिएशन और एयर क्वालिटी की समीक्षा कर सकेंगी। स्पेस जोन वन कंपनी के CEO आनंद मेगालिंगम ने कहा कि इस रॉकेट की मदद से रेडिएशन स्तर, वाइब्रेशन और तापमान का डेटा इकट्ठा किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024