लेह के दरबुक इलाके में गुरुवार को एक बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। जब यह हादसा हुआ तो बस लेह से पूर्वी लद्दाख जा रही थी। कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए SNM लेह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
लद्दाख में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस; 6 की मौत, 22 लोग घायल
