Headlines

वक्फ बिल पर 31 सदस्यीय JPC की पहली बैठक:अध्यक्ष जगदंबिका बोले- सभी 44 बदलावों पर चर्चा करेंगे, हर हिस्सेदार की बात सुनी जाएगी

वक्फ बिल पर गुरुवार (22 अगस्त) को पहली बार 31 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक हुई। इसमें समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बताया कि बिल पर विचार करने के दौरान सभी 44 बदलावों (अमेंडमेंट्स) पर चर्चा होगी। साथ ही सभी हिस्सेदारों की बात सुनी जाएगी। मुस्लिम जानकारों से भी राय ली जाएगी।

अल्पसंख्यक मामलों और कानून मंत्रालय के अधिकारी ने समिति को ड्राफ्ट कानून में जो बदलाव किये गए है, उसके बारे में बताया। JPC को वक्फ बिल की जांच का काम सौंपा है।

संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ बिल 2024 पेश किया था। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध करते हुए इसे मुस्लिम विरोधी बताया था। विपक्ष की आपत्ति और भारी विरोध के बीच ये बिल लोकसभा में बिना किसी चर्चा के JPC को भेज दिया गया था।

JPC में लोकसभा से 21 सदस्य- भाजपा के 7, कांग्रेस के 3 सांसद
1. जगदंबिका पाल (भाजपा) 2. निशिकांत दुबे (भाजपा) 3. तेजस्वी सूर्या (भाजपा) 4. अपराजिता सारंगी (भाजपा) 5. संजय जायसवाल (भाजपा) 6. दिलीप सैकिया (भाजपा) 7. अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा) 8. श्रीमती डीके अरुणा (YSRCP) 9. गौरव गोगोई (कांग्रेस) 10. इमरान मसूद (कांग्रेस) 11. मोहम्मद जावेद (कांग्रेस) 12. मौलाना मोहिबुल्ला (सपा) 13. कल्याण बनर्जी (TMC) 14. ए राजा (DMK) 15. एलएस देवरायलु (TDP) 16. दिनेश्वर कामत (JDU) 17. अरविंत सावंत (शिवसेना, उद्धव गुट) 18. सुरेश गोपीनाथ (NCP, शरद पवार) 19. नरेश गणपत म्हास्के (शिवसेना, शिंदे गुट) 20. अरुण भारती (LJP-R) 21. असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM)

JPC में राज्यसभ से 10 सदस्य- भाजपा के 4, कांग्रेस का एक सांसद
1. बृज लाल (भाजपा)
2. डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी (भाजपा)
3. गुलाम अली (भाजपा)
4. डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल (भाजपा)
5. सैयद नसीर हुसैन (कांग्रेस)
6. मोहम्मद नदीम उल हक (TMC)
7. वी विजयसाई रेड्डी (YSRCP)
8. एम मोहम्मद अब्दुल्ला (DMK)
9. संजय सिंह (AAP)
10. डॉ. धर्मस्थल वीरेंद्र हेगड़े (राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024