हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक भालू दुकान में मिठाई खा रहा है। बताया जा रहा है कि चंबा के चुवाड़ी-जोत में बीती रात एक भालू दुकान का ताला तोड़कर हलवाई की दुकान में घुस गया और वहां रखी मिठाइयां खाने लगा।
हलवाई ने रात को कुछ आवाजें सुनीं और घर से सटी दुकान में देखा तो भालू बर्फी का लुत्फ उठा रहा था। दुकानदार ने भालू का मिठाई खाते हुए वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुकानदार के चिल्लाने पर भालू मौके से भाग गया।
क्षेत्र में कई बार लोगों पर हमला करते रहे भालू
बता दें कि चुवाड़ी-जोत क्षेत्र के लोग आए दिन भालुओं के हमले से परेशान है। क्षेत्र में भालू न केवल लोगों पर हमला कर देते हैं, बल्कि किसानों की नगदी फसलों को भी कई बार चट कर जाते हैं। कई बार गौशालाओं को तोड़ देते हैं। मगर इस बार भालू ने दुकान में घुस मिठाई खाता है।
