Headlines

देश का मानसून ट्रैकर:हिमाचल में 107 सड़कें बंद, UP के प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, संगम घाट डूबा; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश में कहीं तेज तो कहीं रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद 107 सड़कें बंद हो गई हैं। चंबा में लैंडस्लाइड के मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शिमला मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं। संगम घाट डूब गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4 दिन (23 अगस्त) तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 48 घंटों में तापमान में न तो कोई बढ़ोतरी और न ही कोई कमी होगी।

वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन, नर्मदापुरम-नरसिंहपुर में सोमवार को तापमान 34 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। इसकी वजह से 21 और 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में तेज बारिश होगी।

मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार (20 अगस्त) को 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, छत्तीसगढ़ और UP में अगले कुछ दिन सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है।

तमिलनाडु 84, राजस्थान में 40% ज्यादा बारिश, पंजाब-बिहार में सामान्य से कम
देश में मानसून सीजन का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है। अभी तक देश में सामान्य बारिश हुई है। एक जून से लेकर 19 अगस्त तक देश में आमतौर पर 603.9 मिमी बारिश होती है। इस बार 627.0 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 4% ज्यादा है।

तमिलनाडु में सामान्य से 84% ज्यादा बारिश हुई है। राजस्थान में 40% ज्यादा बारिश हुई। गोवा, सिक्किम, आंध्र, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। 15 राज्यों में सामान्य बारिश हुई है और पंजाब-बिहार सहित 5 में सामान्य से कम बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024