Headlines

देश का मानसून ट्रैकर:ओडिशा में 48 घंटे में 15 मौतें, पुणे में एक दिन में 101mm बारिश; UP में 2 फ्लाइट डायवर्ट, 8 लेट

ओडिशा में पिछले 48 घंटे में बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को राज्य में अलग-अलग जगहों पर 6 लोगों की मौत हुई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने 19-20 अगस्त को ओडिशा के 10 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

पुणे में बारिश के बाद सड़कें, सबवे, अंडरपास और घरों में पानी भर गया। शहर में जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया। वडगांव शेरी इलाके में रविवार शाम को 101.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। IMD ने कहा- अगले 2 दिन पुणे में बारिश होगी।

खराब मौसम की वजह से रविवार को लखनऊ आने वाले 2 विमानों को डायवर्ट किया गया और 8 फ्लाइट लेट हुई। दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट को वाराणसी और मस्कट से आ रहे विमान को दिल्ली डायवर्ट किया गया। उत्तर प्रदेश में 34 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है।

MP-UP समेत 11 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट

  • देशभर में बारिश का दौर जारी है। सोमवार (19 अगस्त) को मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
  • रविवार (19 अगस्त) को महाराष्ट्र और तेलंगाना में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज हुआ। वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, वेस्ट यूपी में तापमान सामान्य से कम रहा।
  • हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत से 18 अगस्त तक बादल फटने और बाढ़ की 51 घटनाओं में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। 33 लोग लापता हैं। रविवार को हिमाचल में 95 सड़कें बंद रहीं। राज्य में 21 अगस्त तक अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

देशभर से बारिश की तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024