लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने 5 संसदीय कमेटियों का गठन किया:कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल राव PAC के अध्यक्ष; अधीर रंजन 5 साल संभाल चुके ये पद
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार (17 अगस्त) को साल 2024-25 के लिए 5 नई संसदीय समितियों का गठन किया है। ये समितियां सरकारी खर्चे की जांच करेगी। सभी समितियों के अध्यक्ष और सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल को पब्लिक अकाउंट कमेटी (PAC) का अध्यक्ष बनाया गया। PAC का नेतृत्व आमतौर पर प्रमुख विपक्षी दल के सीनियर लीडर करते हैं। वो लोकसभा या फिर राज्यसभा किसी का भी सदस्य हो सकता है। वेणुगोपाल से पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पांच साल तक PAC के अध्यक्ष रह चुके हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ने जिन पांच समितियों का गठन किया है उनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण कमेटी, पब्लिक अंडर टेकिंग कमेटी, पब्लिक अकाउंट कमेटी (PAC), अनुमान कमेटी, अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी कमेटी शामिल हैं
मानसून सत्र- लोकसभा में 12 सरकारी बिल पेश, 4 पास
18वीं लोकसभा का पहला मानसून सत्र शुक्रवार (9 अगस्त) को समाप्त हुआ। यह नई लोकसभा का पहला बजट सत्र भी था। यह सत्र 22 जुलाई से शुरू हुआ था। इस सत्र के समापन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि, ‘पूरे सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं, जो लगभग 115 घंटे तक चलीं।’
उन्होंने यह भी बताया कि सत्र के दौरान सदन की प्रोडक्टिविटी 136% रही। इसके अलावा वित्त मंत्री ने 23 जुलाई को सदन में केंद्रीय बजट 2024-2025 पेश किया। इस पर कुल 27 घंटे और 19 मिनट तक चर्चा चली, जिसमें 181 सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही सत्र में कुल 65 प्राइवेट मेम्बर बिल भी पेश किया गए। पूरी खबर पढ़ें…
