Headlines

गैंगरेप-मर्डर के आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहाया:बिहार में पहली बार यूपी की तरह पुलिस का एक्शन; गन पॉइंट पर नाबालिग को उठाया था

गैंगरेप-मर्डर के आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहाया:बिहार में पहली बार यूपी की तरह पुलिस का एक्शन; गन पॉइंट पर नाबालिग को उठाया था

मुजफ्फरपुर17 मिनट पहले

यूपी की तरह बिहार के मुजफ्फरपुर में गैंगरेप मर्डर के आरोपी के घर को बुलडोजर ढहाया गया है।पुलिस प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ आरोपी के घर पहुंची। पहले कुर्की- जब्ती की कार्रवाई की। इसके बाद बुलडोजर से उसके घर को गिरा दिया।

7 दिन पहले 14 साल की नाबालिग को आरोपी ने गन पॉइंट पर घर से उठाया था। इसके बाद उसका गैंगरेप हुआ। नाबालिग का शव घटना के अगले दिन यानी सोमवार को बिना कपड़ों के मिला था।

इस मामले में मुख्य आरोपी संजय राय सहित 5 आरोपी फरार हैं। घटना के 7 दिनों के बाद भी एक भी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है।

इससे पहले शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर SDPO कुमार चंदन ने संजय राय के घर पर इश्तेहार चिपकाया था। SDPO ने ऐलान भी किया था कि अगर आरोपी ने शनिवार दोपहर 12 बजे तक सरेंडर नहीं किया तो संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

कुर्की जब्ती की कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के घर को बुलडोजर से गिरा दिया।
ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखा आरोपी के घर का सामान।

मुख्य आरोपी को भगाने वाला भी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी संजय राय को भगाने में मदद करने वाले मिथिलेश राय को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी ओर सरैया के उप मुख्य पार्षद दिलीप राय के ठिकाने पर पुलिस ने छापेमारी की है। सरैया नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद पर मुख्य आरोपी संजय राय को संरक्षण देने का आरोप है। पुलिस ने संजय राय की बुलेरो दिलीप राय के ही आवास से बरामद की है। दिलीप राय घर छोड़ कर फरार है।

सूत्रों का कहना है कि ‘SIT ने 14 अगस्त की रात उप मुख्य पार्षद के आवास पर छापेमारी की थी। उप मुख्य पार्षद को गैंगरेप और हत्या के मुख्य आरोपी संजय राय को सरेंडर कराने के लिए दबाव अल्टीमेटम दिया गया, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।’

छात्रा से आरोपी की बातचीत के मिले सबूत

इधर, पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय यादव और छात्रा के मोबाइल के कॉल डिटेल निकाले हैं। इसमें दोनों के बीच लंबी‎ बातचीत के सबूत मिले हैं। वहीं, पुलिस को यह प्रूफ मिला है कि घटना के दिन मृतका की बड़ी बहन की भी आरोपी से फोन पर बात हुई है। बीते रविवार को छात्रा की बिना कपड़े की लाश मिली थी।

मृतक की मां ने कहा था कि संजय राय लगातार मेरी बेटी से शादी करने का दबाव बनाता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले एक माह में संजय ने छात्रा को 213 बार फोन कर बात की। जबकि इसी दरम्यान छात्रा ने भी आरोपी संजय को 209 कॉल किए थे। पुलिस ने मृतका की विधवा बड़ी बहन से पूछताछ की है पर उसकी ओर से इस संबंध में कोई उचित जवाब नहीं दिया गया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा की मौत गला और सीने पर खुरपी से हमला करने से हुई।

गन पॉइंट पर घर में सो रही लड़की को उठाया था

मुजफ्फरपुर में शादी से इनकार करने पर नाबालिग (14) के परिजनों को पहले धमकी दी। इसके बाद रविवार को गन पाॅइंट पर घर में सो रही लड़की को 45 साल के आरोपी ने अपने साथियों के साथ किडनैप किया। घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। फिर खुरपी से ब्रेस्ट और गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी शादीशुदा है। तीन बच्चों का पिता है। उसके बच्चों की उम्र इस लड़की से भी ज्यादा है। 45 साल का ‎संजय यादव शादी के लिए दबाव‎ बना रहा था। यह परिजनों को मंजूर ‎नहीं था। पूरे परिवार को सबक ‎सिखाने की भी वह धमकी दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024