Headlines

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव लीक, 2 कर्मचारी बेहोश:1.5 किमी का एरिया खाली कराया गया; NDRF-SDRF की टीम पहुंची

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह (अमौसी) एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव लीक हुआ है। 2 कर्मचारी बेहोश हो गए हैं। NDRF-SDRF टीम पहुंच गई है। 1.5 किमी का एरिया खाली कराया

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से गुवाहाटी की उड़ान जा रही थी। उसी दौरान एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर स्कैनिंग के दौरान मशीन ने बीप की आवाज आई। इस बॉक्स में कैंसर रोधी दवाएं लकड़ी के बॉक्स में पैक थी।

इसमें रेडियो एक्टिव एलिमेंट होता है। जैसे ही कर्मचारियों ने बॉक्स खोला तेजी से गैस निकली। इससे 2 कर्मचारी बेहोश हो गए। कर्मचारियों के बेहोश होते ही वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर दौड़ने लग गए। तुरंत इलाके को खाली कराया गया।

एडवाइजरी जारी, कहा- उस एरिया में न जाएं
एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा- टर्मिनल-3 के पास कारगो से गैस लीकेज की सूचना मिली है। 3 फायर सर्विस, NDRF, SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। सभी टीम काम कर रही है। कुछ दवाओं के बॉक्स से फ्लोरीन गैस लीक हुई है। इस घटना पर टीम नजर रखे हुए है। एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी की गई है कि उस एरिया में न जाएं।

घटना की तस्वीरें देखिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024