Headlines

देश का मानसून ट्रैकर:हिमाचल में फिर बादल फटा, नेशनल हाईवे बंद; कानपुर में गंगा उफनाई, 50 हजार लोग प्रभावित; आज 21 राज्यों में अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। इससे तकलेच-नोगली में 30 मीटर तक का रोड बह गया। मंडी में तेज बारिश के चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा नदी खतरे के निशान से सिर्फ 1 मीटर नीचे बह रही है। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। करीब 50 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

राजस्थान में भारी बारिश के कारण जैसलमेर में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने शनिवार (17 अगस्त) को 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं में 32 मौतें

  • हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई की रात कुल्लू, मंडी, शिमला जिलों में बादल फटा था। इसके कारण इन जिलों में 56 से ज्यादा लोग बह गए थे।
  • हादसे में मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। शुक्रवार को 4 शव और बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि 14 लोग अभी भी लापता है।
  • बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 58 सड़कें बंद हैं। इसमें NH-707 भी शामिल है। यहां चंबा, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों में बाढ़ का अलर्ट है।

देशभर से बारिश की तस्वीरें…

कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण करीब 8-10 हजार बीघा खेती बर्बाद हो गई।
हिमाचल प्रदेश के रामपुर में बादल फटने के कारण सड़कें बंद हो गईं। यहां आज तेज बारिश का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024