Headlines

देश का मानसून ट्रैकर:SDRF ने केदारनाथ रूट पर 16 दिन से मलबे में दबे 3 शव निकाले; उत्तर प्रदेश के 250 गांवों में बाढ़

उत्तराखंड के केदारनाथ में 16 दिन से मलबे में दबे शव SDRF ने गुरुवार को निकाले। 31 जुलाई को बादल फटने के बाद यहां करीब 15 हजार लोग फंसे थे।

डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अधिकारी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। मलबे में दबे कुछ और शव भी मिल सकते हैं।

उधर, उत्तर प्रदेश में तेज बारिश से 15 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। लखीमपुर खीरी के 250 गांवों में पानी भर चुका है। इससे 2.50 लाख लोग प्रभावित हैं।

राजस्थान में भी बूंदी के हिंडौली में 9 इंच तक बरसात के बाद बाढ़ के हालात हो गए हैं। आज शुक्रवार को भीलवाड़ा और जोधपुर में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है।

MP में सिंध नदी उफनाई, टापू पर 8 लोग फंसे
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सिंध नदी उफान पर है। इसके चलते गुरुवार को नदी के किनारे टापू पर 8 लोग फंस गए। सभी 8 लोगों को आज (शुक्रवार को) SDRF की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।

हिमाचल में 126 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में बाढ़, लैंडस्लाइड के कारण 126 सड़कें बंद हैं। इनमें दो नेशनल हाईवे भी शामिल हैं। 21 अगस्त तक बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देशभर से बारिश की तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के गुना में अंडर पास में पानी भरने से लोडिंग वाहन फंसा। दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में बाढ़ के कारण 3 गांवों का संपर्क कट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024