बिहार में तेज बारिश के कारण गंगा, गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। नदियों के किनारे बसे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा है। बांका में मंगलवार रात बिजली गिरने 3 लोगों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश के कारण 15 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में 50 घाट गंगा में समा चुके हैं। यहां NDRF तैनात है। कानपुर में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 213 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को देश के 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई राज्यों में बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
राजस्थान में 3 दिन में 28 मौतें
- राजस्थान के करौली में बाढ़ जैसे हालात हैं। प्रदेश में भारी बारिश से 3 दिन में 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
- दौसा जिले के गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों में 14 अगस्त (बुधवार) की छुट्टी घोषित की गई है।
हिमाचल में बारिश से 1004 करोड़ का नुकसान
- हिमाचल में प्रदेश में इस मानसून सीजन भारी बारिश और लैंडस्लाइड की कई घटनाएं हुई हैं।
- राज्य में बारिश के चलते 27 जुलाई से 12 अगस्त तक 1004 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
- स्टेट इमरजेंसी डिपार्टमेंट ने बताया कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में 110 लोगों की जान जा चुकी है।
देशभर से बारिश की तस्वीरें…
