पेरिस में रविवार देर रात 3 घंटे चली क्लोजिंग सेरेमनी के ओलिंपिक गेम्स खत्म हुए। फ्रांस के नेशनल एंथम के साथ सेरेमनी शुरू हुई और अमेरिका के नेशनल एंथम के साथ खत्म हुई। अमेरिका 2028 ओलिंपिक की मेजबानी करेगा, इसलिए हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज और अमेरिकन रैपर स्नूप डॉग अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हुए परफॉर्म करते नजर आए।
सेरेमनी में गोल्डन वोयाजर, फीनिक्स बैंड और सिंगर बिली एलिस ने भी परफॉर्म किया। भारत की शूटर मनु भाकर और हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश तिरंगा थामकर सेरेमनी में पहुंचे। 25 फोटोज में देखिए ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी…
भारत की शूटर मनु भाकर और हॉकी प्लेयर पीआर श्रीजेश क्लोजिंग सेरेमनी से पहले तिरंगा लेकर स्टेड डी फ्रांस के बाहर नजर आए।
बैलून के जरिए ओलिंपिक टॉर्च पेरिस के स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम पहुंची। इसी के साथ क्लोजिंग सेरेमनी शुरू हुई।
फ्रेंच स्विमर लियोन मर्चेंड ओलिंपिक फ्लेम लेकर स्टेडियम के अंदर गए। 22 साल के स्विमर ने पेरिस ओलिंपिक में 4 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता।
स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में बड़ा सा गोल्ड मेडल दिखाया गया। इसके बाद सभी देशों के फ्लैग बियरर का आना शुरू हुआ।
फ्लैग बियरर परेड में सभी देशों के फ्लैग होल्डर्स ने स्टेडियम का चक्कर लगाया।
