Headlines

सरकार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए कमेटी बनाई, गृह मंत्री ने दी जानकारी

भारत सरकार ने शुक्रवार को बांग्लादेश के हालातों पर नजर रखने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कि कमेटी बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

इसके लिए कमेटी बांग्लादेश के अधिकारियों के साथ संबंध स्थापित कर रही है। कमेटी की अध्यक्षता सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पूर्वी कमान के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) रवि गांधी करेंगे। शाह ने कहा कि इस कमेटी का मुख्य कार्य बांग्लादेश में कमजोर समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024