Headlines

ओडिशा में देश का पहला अनाज ATM शुरू:5 मिनट में 50 किलो अनाज बांट सकता है; इसमें हर राज्य का राशन कार्ड काम करेगा

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में देश का पहला ग्रेन ATM (अनाज वितरण मशीन) लॉन्च हुआ। यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों को 24×7 अनाज देगा।

ओडिशा के खाद्य मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने 8 अगस्त को भारत में वर्ल्ड फूड डिस्ट्रिब्यूशन इवेंट के डिप्टी कंट्री डायरेक्टर नोजोमी हाशिमोतो की मौजूदगी में अन्नपूर्ति ATM लॉन्च किया।

इसकी खास बता ये है कि यह मशीन 5 मिनट में 50 किलो अनाज बांट सकती है। जल्द ही ओडिशा के बाकी जिलों में भी ऐसे ही ATM शुरू किए जाएंगे।

राज्य सरकार ने अनाज वितरण के इस सिस्टम को अन्नपूर्ति ATM नाम दिया है।

आसान है मशीन से अनाज लेने की प्रक्रिया
मंत्री पात्रा ने बताया कि ग्रेन ATM से अनाज लेने की प्रोसेस बहुत ही आसान बनाई गई है। कोई भी राशनकार्डधारी अपना आधार या राशन कार्ड नंबर दर्ज करके और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बाद अनाज ले सकता है। ATM चौबीस घंटे चावल/गेहूं वितरित करेगा। अन्नपूर्ति पांच मिनट में 50 किलोग्राम तक अनाज बांट सकती है, जिसमें गलती की गुंजाइश 0.01% है।

मशीन का मॉड्यूलर डिजाइन असेंबली को आसान बनाता है। बिजली से चलने वाला ये एटीएम हर घंटे केवल 0.6 वाट की खपत करती है। इस सोलर पैनल से भी जोड़ा जा सकता है।

ओडिशा सरकार और WFP की पहल
2021 में ओडिशा सरकार ने विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के कुछ साझेदारी समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। इनमें धान की खरीदी, खाद्य वितरण प्रणाली, ग्रेन एटीएम, स्मार्ट मोबाइल स्टोरेज शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024