Headlines

साउथ गोवा में मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई ट्रेनों का रूट बदला

साउथ गोवा के पहाड़ी इलाके में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह कर्नाटक की सीमा से लगे पहाड़ी इलाके में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इससे साउथ-वेस्ट रेलवे रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुआ है।

चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर मंजूनाथ कनमदी ने बताया कि हुबली डिवीजन में सोनालियम और दूधसागर स्टेशनों के बीच सुबह 9.35 बजे 17 लोडेड वैगनों (डिब्बों) वाली ट्रेन पटरी से उतर गई। इससे बाद 3 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया और 2 अन्य को रद्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024