Headlines

ओलिंपिक में रेसलर विनेश का सेमीफाइनल जारी:क्यूबा की पहलवान से मुकाबला, ओलिंपिक चैंपियन को हराकर यहां तक पहुंची हैं

पेरिस ओलिंपिक में भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट का सेमीफाइनल मैच थोड़ी देर में शुरू हो चुका है। वे क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी से भिड़ रही हैं। अगर विनेश 50 kg कैटेगरी का ये मुकाबला जीतीं तो फाइनल में गोल्ड के लिए लड़ेंगी।

विनेश मेडल से एक जीत दूर हैं। यदि वे सेमीफाइनल जीत लेती हैं, तो उनका कम से कम सिल्वर मेडल तय हो जाएगा। फाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा। विनेश ने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

विनेश ने क्वार्टर फाइनल मैच में जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हराया।

वर्ल्ड चैंपियन को उसी के पैंतरे से पटका, पहली कुश्ती हारीं सुसाकी
प्री-क्वार्टर फाइनल में विनेश ने जापान की ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी को 3-2 से हराया। सुसाकी चार बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं और टोक्यो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट हैं।​​​​​ सुसाकी ने अपने सभी 82 इंटरनेशनल मुकाबले जीते थे। लेकिन, विनेश ने सुसाकी को उन्हीं के पैंतरे से मात दी।

सुसाकी रेसलिंग के टेक-डाउन पैंतरे की स्पेशलिस्ट हैं। सुसाकी ने विनेश के खिलाफ भी इसी का इस्तेमाल किया। लेकिन उनका दांव उल्टा पड़ गया, क्योंकि विनेश ने भी इसी पैंतरे का इस्तेमाल कर लीड ले ली और जीत हासिल की। डिप्रेशन में थीं विनेश, डॉक्टर ने कहा कुश्ती छोड़ दो; पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट…

नीरज जेवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंच, पहला थ्रो 89.34 मीटर का रहा
पेरिस ओलिंपिक के 11वें दिन भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। नीरज मंगलवार को जेवलिन थ्रो के क्वालिफाइंग राउंड में उतरे। उन्होंने अपना पहला ही थ्रो 89.34 मीटर का फेंका। यह नीरज का सीजन बेस्ट थ्रो था।

नीरज के प्रतिद्वंद्वी ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.63 मीटर और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.59 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।

भारत-जर्मनी हॉकी सेमीफाइनल आज 10:30 बजे से
पेरिस ओलिंपिक में भारत और जर्मनी के बीच मेंस हॉकी का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यह मैच रात 10:30 से शुरू होगा। भारतीय टीम जीती तो 44 साल बाद ओलिंपिक हॉकी के फाइनल में पहुंचेगी। इंडिया ने आखिरी फाइनल 1980 के मॉस्को ओलिंपिक में खेला था।

सभी की नजरें कप्तान हरमनप्रीत की ओर रहेंगी, जो इस ओलिंपिक में टॉप स्कोरर हैं। भारतीय हॉकी में हरमनप्रीत सरपंच के नाम से मशहूर हैं। इसके बाद भारत की दीवार यानी गोलकीपर श्रीजेश से भी पूरी उम्मीदें हैं। उन्होंने क्वार्टरफाइनल मैच में ब्रिटेन के खिलाफ 11 पेनल्टी कॉर्नर सेव किए थे।पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024