Headlines

पेरिस ओलिंपिक में शूटर अनंत-महेश्वरी का स्कीट मिक्स्ड मैच जारी:लक्ष्य का ब्रॉन्ज मेडल मैच आज, रेसलर्स का अभियान भी शुरू होगा

पेरिस ओलिंपिक में 10वें दिन के खेल शुरु हो गए हैं। शूटर अनंत जीत सिंह और महेश्वरी चौहान की जोड़ी का शॉटगन शूटिंग की मिक्स्ड स्कीट कैटेगरी का मैच जारी है। दूसरी ओर टेबल टेनिस टीम इवेंट के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में भारत का सामना रोमानिया से हो रहा है। इस टीम इवेंट में दोनों टीम की खिलाड़ियों को अलग-अलग 5 मैच खेलने होंगे। इनमें से 3 जीतने वाली टीम विजेता होगी।

आज भारतीय शटलर लक्ष्य सेन का ब्रॉन्ज मेडल मैच होगा। उनका मुकाबला मलेशिया के ली जी जिया से होगा। यह मैच शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा।

गेम्स के 10वें दिन भारतीय खिलाड़ी 6 खेलों में चुनौती पेश करेंगे। इनमें शूटिंग, टेबल टेनिस, सेलिंग, एथलेटिक्स और बैडमिंटन शामिल हैं। आज से भारतीय रेसलर्स का अभियान भी शुरू होगा। निशा राउंड ऑफ 16 मैच खेलेंगी।

आज भारत के मेडल इवेंट

  • बैडमिंटन : शटलर लक्ष्य सेन मेंस सिंगल कैटेगरी का ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे।
  • शूटिंग : अनंत जीत और माहेश्वरी की जोड़ी शॉटगन शूटिंग की मिक्स्ड स्कीट कैटेगरी में हिस्सा लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024