सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह मैरिटल रेप से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (5 अगस्त) को वरिष्ठ अधिवक्ता करुणा नंदी की दलील पर गौर करते हुए मामले की सुनवाई सहमति जताई है। कोर्ट इस बात पर चर्चा करेगा कि यदि पत्नी नाबालिग नहीं तो क्या पति पर मैरिटल केस का रेप चलना चाहिए या नहीं। मामले में CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच सुनवाई करेगी।
सुप्रीम कोर्ट मैरिटल रेप की याचिकाओं पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगी; CJI समेत 3 जजों की बेंच देखेगी मामला
