Headlines

दिल्ली-सहारनपुर मेमू ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, सुबह विशाखापट्टनम में कोरबा एक्सप्रेस में लग गई थी आग

यूपी के सहारनपुर में रविवार (4 अगस्त) को एक ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन दिल्ली से चलकर सहारनपुर आई थी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले आज सुबह विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर कोरबा से तिरुमाला जा रही कोरबा एक्सप्रेस में आग लग गई थी। ट्रेन की M1, B7 और B6 एसी बोगियां आग की चपेट में आ गई थीं। एक बोगी के टॉयलेट में शॉर्ट सर्किट होने से यह आग लगी थी। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024