जम्मू में शनिवार (3 अगस्त) को संपूर्ण विपक्ष ने जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आल पार्टी यूनाइटेड फ्रंट (APUF) में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, सीपीआई (M) और शिवसेना (UBT) सहित अन्य पार्टियां शामिल रहीं। प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक दलों ने LG मनोज सिन्हा को अधिक अधिकार प्रदान करने वाले केंद्र सरकार के आदेश को वापस लेने की भी मांग की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रविंदर शर्मा ने कहा कि भाजपा और उसके साथियों को छोड़कर मुख्य विपक्षी दल एक मजबूत संदेश देने के लिए एक साथ आए हैं। हम विधानसभा चुनाव कराने से पहले पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करना चाहते हैं और साथ ही जम्मू-कश्मीर के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार भी चाहते हैं।
