Headlines

प्रयागराज में वंदे भारत के ट्रैक पर रखा सिलेंडर:टेप बांधकर मुर्गा चिपकाया, पत्थर बिछाए…अरेस्ट; REEL का जुनून या साजिश

प्रयागराज में वंदे भारत के ट्रैक पर रखा सिलेंडर:टेप बांधकर मुर्गा चिपकाया, पत्थर बिछाए…अरेस्ट; REEL का जुनून या साजिश

प्रयागराज2 घंटे पहले

यूपी के प्रयागराज में वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पर एक युवक ने सिलेंडर, साइकिल और पत्थर रख दिए। उसने ऐसा REEL बनाने के लिए किया। ट्रेन जब ट्रैक से गुजरी तो पत्थर दूर जा गिरा। पुलिस का मानना है कि ट्रैक पर रखी चीजों से ट्रेन पटरी से उतर सकती थी।

शुक्रवार शाम को पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया। उसका कहना है- यू-ट्यूब पर दोस्तों के उकसाने और लाइक्स के चक्कर में वीडियो बना रहा था। हालांकि, पुलिस ट्रेन पलटाने की साजिश के एंगल पर भी जांच कर रही है।

आरोपी के वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें वह ट्रैक पर टेप से मुर्गा चिपकाता, सिलेंडर रखता और पत्थर बिछाता नजर आ रहा है।

4 तस्वीरें देखिए…

आरोपी अपने साथ साइकिल लेकर आया। ट्रैक पर रखकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा है।
तस्वीर में आरोपी अपने साथ छोटा सिलेंडर लेकर ट्रैक पर पहुंचा है।
तस्वीर में लखनऊ-प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा है।
आरोपी मुर्गे को ट्रैक में टेप से चिपका देता है। फिर ट्रेन के आने का इंतजार करता है।

10वीं पास है आरोपी युवक
आरोपी की पहचान 22 साल के गुलजार के रूप में हुई। वह नवाबगंज का रहने वाला है। उसने 10वीं तक पढ़ाई की है। रेलवे पुलिस ने बताया- उसका यूट्यूब पर गुलजार इंडियन हैकर के नाम से चैनल है। उसके 2 लाख 36 हजार फॉलोअर हैं।

वह सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए ट्रेन के आगे स्टेपलाइजर, कूलर, साइकिल, स्टोव रखकर वीडियो बनाता था। एक युवक ने X पर रेलवे और पुलिस अफसरों को टैग किया। मामले की जांच की गई तो पता चला युवक नवाबगंज का रहने वाला। इसके बाद थाने की पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ घंटे रेकी के बाद घर से युवक को अरेस्ट कर लिया।

नवाबगंज पुलिस ने रेकी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

DCP बोले- युवक से साजिश के एंगल पर पूछताछ जारी
DCP गंगा नगर अभिषेक भारती का कहना है- RPF ने धारा 145/147, रेलवे एक्ट 153 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उससे लंबी पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किसी के इशारों पर तो इस तरह की हरकतें नहीं कर रहा था। इसके पीछे सिर्फ रील बनाना या फिर कुछ और साजिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024