Headlines

एमपी में भारी बारिश, 7 डैम के गेट खोलने पड़े:भोपाल का बड़ा तालाब फुल, कलियासोत और भदभदा डैम के गेट खुले

मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। भोपाल में रातभर से तेज बारिश हो रही है। बड़ा तालाब में पानी फुल हो गया है। इसकी क्षमता 1666.80 फीट है। गुरुवार तक इसमें 1666 फीट पानी था, जो शुक्रवार सुबह पूरा भर गया। कलियासोत के 10 और भदभदा डैम के 5 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

प्रदेश में लगातार बारिश होने से शुक्रवार सुबह 7 डैम के गेट खोल दिए गए हैं। भोपाल में कोलार डैम के 4, कलियासोत के 10, भदभदा के 5, नर्मदापुरम में तवा डैम के 9, अशोकनगर में राजघाट के 8, जबलपुर में बरगी के 7 और छिंदवाड़ा में माचागोरा डैम के 4 गेट खोल दिए गए हैं।

प्रदेश के 6 जिलों भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। भोपाल और रायसेन के कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई है। तेज बारिश के चलते सीहोर कलेक्टर ने सभी स्कूल और आंगनवाड़ियों की छुट्टी घोषित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024