Headlines

तमिलनाडु के रामेश्वरम में श्रीलंकाई नेवी की बोट से टकराई नाव, एक मछुआरे की मौत; दो गिरफ्तार

तमिलनाडु के रामेश्वरम में बुधवार रात मछुआरों की एक नाव श्रीलंका नेवी की बोट से टकरा कर पलट गई। हादसे में एक मछुआरे की मौत हो गई। एक अन्य लापता है जबकि दो मछुआरों को श्रीलंकाई नेवी ने गिरफ्तार कर लिया। हादसे के बाद बचकर लौटे एक अन्य मछुआरे ने बताया है कि वे परमिशन लेकर मछली पकड़ने गये थे। इस दौरान श्रीलंकाई नेवी ने उन्हें घेर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024