LIVE
पीवी सिंधु वुमंस सिंगल्स के अगले राउंड में पहुंची:मालदीव की शटलर को हराया; भारतीय शूटर मनु भाकर आज गोल्ड के लिए उतरेंगी
स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले
पीवी सिंधु ने मालदीव की फातिमा नाबाह को 21-9, 21-6 से हराया।
भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक के अगले राउंड में क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने पहले राउंड में मालदीव की फातिमा नाबाह अब्दुल रज्जाक को मात्र 29 मिनट में हरा दिया।
सिंधु का यह तीसरा ओलिंपिक है। उन्होंने 2016 रियो में सिल्वर और 2020 टोक्यो में ब्रॉन्ज जीते थे। सिंधु लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
बैडमिंटन के अलावा आज भारतीय खिलाड़ी शूटिंग, रोइंग, टेबल टेनिस और स्विमिंग में उतरेंगे। इस दौरान सारी निगाहें मनु भाकर पर होंगी, जो 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगी। रोइंग के मेंस सिंगल इवेंट में चौथे स्थान पर रहने वाले बलराज पवार आज रेपेचेज का मुकाबला खेलेंगे।
28 जुलाई का पूरा शेड्यूल…
