Headlines

गर्लफ्रेंड ने बात नहीं की, उसकी दोस्त को मार डाला:बेंगलुरु के PG में घुसकर चाकू से 20 वार किए, फिर गला रेता; आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड ने बात नहीं की, उसकी दोस्त को मार डाला:बेंगलुरु के PG में घुसकर चाकू से 20 वार किए, फिर गला रेता; आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

बेंगलुरू3 घंटे पहले
यह घटना 23 जुलाई की रात 11 बजे की है। CCTV फुटेज में आरोपी लड़की को चाकू मारता नजर आया।

बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की की PG में हत्या कर दी गई। घटना 23 जुलाई की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया।

आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेत दिया और फरार हो गया। शोर सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियां बाहर आईं, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में लड़की ने वहीं दम तोड़ दिया। यह घटना वेंकटरेड्डी लेआउट स्थित भार्गवी स्टेइंग होम्स फॉर लेडीज में घटी।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उसने जिस लड़की को मारा उसका नाम कृति है। वह बिहार की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से अरेस्ट कर लिया।

घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें…

लड़की का गला रेतने के बाद आरोपी अभिषेक तुरंत भाग जाता है।
आवाज सुनकर पीजी में रहने वाली बाकी लड़कियां बाहर आईं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

आरोपी लड़की की दोस्त का बॉयफ्रेंड, हत्या की वजह आपसी लड़ाई
पुलिस के मुताबिक आरोपी, कृति की रूममेट का बॉयफ्रेंड है और वह बेरोजगार है। कमरे में अक्सर अभिषेक का उसकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होता था। जब लड़ाई बढ़ जाती तो कृति बीच-बचाव करती थी। इससे अभिषेक नाराज रहता था।

सूत्रों ने कहा कि कृति ने कथित तौर पर अपनी रूममेट को अभिषेक से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इससे आरोपी भड़क गया और उसने कृति की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024