Headlines

पहला सावन सोमवार आज:उज्जैन में महाकाल की सवारी निकली, 2.15 लाख भक्तों ने दर्शन किए; वाराणसी में मुस्लिमों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए

सावन का आज पहला सोमवार है। सभी ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं।

मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। दोपहर 3 बजे तक 2.15 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दोपहर 2 बजे तक करीब 2 लाख भक्तों ने दर्शन और जलाभिषेक किया। इस बार मंदिर में प्रवेश के लिए दो-तीन नए रास्ते बनाए गए हैं।

वाराणसी के गौदोलिया में कांवड़ यात्रियों का स्वागत मुस्लिम समाज ने किया। इन लोगों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए।

इधर, मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने पुलिस पर कुर्सियां फेंकी। विवाद कांवड़ खंडित होने के कारण हुआ। कांवड़ियों ने होटल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की।

झारखंड के देवघर में बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक और दर्शन के लिए 4 किमी लंबी लाइन लगी है। पहली सोमवारी पर डेढ़ लाख कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है।

अब अलग-अलग राज्यों से जुड़ी खबरें देखिए…

उत्तर प्रदेश: करीब 1.5 करोड़ भक्त जलाभिषेक करेंगे

मध्य प्रदेश : महाकाल मंदिर में 3 लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना

झारखंड : देवघर बैद्यनाथ धाम में भक्तों की 4KM लंबी लाइन लगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024