भास्कर अपडेट्स:लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
1 घंटे पहले
सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है। जमानत अर्जी मंजूर करने के बाद कोर्ट ने उन्हें दिल्ली या लखनऊ में रहने का निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट ने अधीनस्थ अदालत को मामले की सुनवाई में तेजी लाने और समयसीमा तय करने को कहा है।
3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी में कृषि कानून का विरोध किसान संगठनों पर कर रहे थे। तभी हिंसा भड़क उठी और 4 लोगों की मौत हो गई। आरोप है कि केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा ने अपनी गाड़ी से किसानों को रौंद दिया था। जिसके बाद उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
