Headlines

MP-गुजरात समेत 3 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट:महाराष्ट्र के 6 जिलों में आज स्कूल बंद; मुंबई-नागपुर में NDRF की टीमें तैनात

मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड में सोमवार (22 जुलाई) को भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में रविवार को 4 से 9 इंच तक रिकॉर्ड बारिश हुई। इससे नदियां उफान पर हैं। कई शहरों में सड़कों-घरों में पानी भर गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी और धूपगढ़ में लैंडस्लाइड हुए।

गुजरात में आज से 26 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार (21 जुलाई) को बारिश से रेलवे ट्रैक डूब गया। सहारनपुर में आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। सड़कों पर 1 फीट पानी भर गया है।

महाराष्ट्र के कई जिले आज हाई अलर्ट पर हैं। नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और रायगढ़ जिले के स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

मुंबई में NDRF की तीन टीमें और नागपुर में एक टीम को तैनात किया गया है। NDRF को वसई (पालघर), ठाणे, घाटकोपर, पवई (कुर्ला), महाड (रायगढ़), खेड़ और चिपलून (रत्नागिरी), कुडाल (सिंधुदुर्ग), कोल्हापुर, सांगली और सतारा में तैनात किया गया है। सरकार ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

कहां भारी और कहां बहुत भारी बारिश का अलर्ट

बहुत भारी बारिश का अलर्ट: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़

भारी बारिश का अलर्ट: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, मेघालय, केरल, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक

तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024