Headlines

गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, NDRF तैनात:उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 11 की मौत; 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई। राहत विभाग के मुताबिक शुक्रवार शाम 6:30 बजे से शनिवार शाम 6:30 बजे तक पांच लोग डूब गए और 5 की मौत बिजली गिरने से हुई। जबकि एक की मौत सांप काटने से हो गई।

मौसम विभाग ने रविवार 22 जुलाई को विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की आशंका जताई है।

अगले चार दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। गुजरात के सौराष्ट्र में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। NDRF की टीमें राहत और बचाव के लिए तैनात की गई हैं।

कच्छ के नखत्राणा में झरना ओवरफ्लो, बबूल के पेड़ से 2 घंटे लटके रहे 2 लोग

गुजरात के नखत्राणा में भारी बारिश से पलारधुना झरने में पानी बढ़ने के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। झरना घूमने गए 2 लोग इसमें फंस गए और 2 घंटे तक बबूल के पेड़ के सहारे लटके रहे। आस-पास के लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर इन दोनों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला।

कहां भारी और कहां बहुत भारी बारिश का अलर्ट

बहुत भारी बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड, असम, मेघालय, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, कर्नाटक

भारी बारिश का अलर्ट: हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर

तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट: बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024