Headlines

राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज, छात्र संघ चुनाव को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

राजस्थान यूनिवर्सिटी में गुरुवार (18 जुलाई) को छात्र संगठनों ने छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। थप्पड़ और लाठी मारते हुए छात्र नेताओं को पुलिसकर्मियों ने जबरन वैन में बैठाया।

सुबह 11 बजे से ही यूनिवर्सिटी के बाहर बड़ी संख्या में छात्र नेता जुट गए थे। इसी दौरान कॉमर्स कॉलेज अध्यक्ष आदित्य शर्मा और पुलिस के बीच बहस हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें और अन्य छात्रों को हिरासत में ले लिया। इससे पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी छात्र संघ चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024