UP में बारिश से 24 घंटे में 10 मौतें:20 जिलों में बाढ़, 60 गांव डूबे; MP-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में नेपाल से सटे 20 जिलों में बाढ़ के हालात पिछले 4-5 दिनों से लगातार बने हुए हैं। करीब 20 लाख की आबादी पानी से घिरी हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में बारिश संबंधित घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है
गोरखपुर में राप्ती खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। 60 से ज्यादा गांव डूब गए हैं। यहां 3 बच्चियों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है। वहीं, वाराणसी में गंगा के उफान पर होने से 15 से अधिक घाट डूब गए हैं। उधर, बिहार में भी नेपाल से सटे इलाकों का यही है। बेतिया, बगहा, सीतामढ़ी, मधेपुरा, अररिया समेत कई जिलों में बाढ़ आई है।
17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन 17 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा हैं। इसके अलावा गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी बारिश देखने को मिल सकती है।
देशभर से बारिश की तस्वीरें…
आगे का मौसम कैसा रहेगा…
- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात में 19 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात में 19 जुलाई को बिजली चमकने और तेज हवा चलने का अनुमान है।
- आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। विशाखापट्टनम के साइक्लोन वॉर्निंग सेंटर के श्रीनिवास एमडी के मुताबिक, 19 जुलाई को मध्य और पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसके चलते आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बारिश और एलुरु, अल्लूरी, सीताराम राजू और पडेरू जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
राज्यों की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें…
उत्तर प्रदेश: कानपुर में गंगा में गुरुद्वारा आधा डूबा, गोरखपुर में 60 गांव डूबे, 3 बच्चियों की मौत
यूपी में 3 दिन तक मानसून पर ब्रेक रहेगा। बुधवार को 20 जिलों में महज 0.2 मिमी बारिश हुई। 63 शहरों में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। 20 जुलाई से फिर मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। गोरखपुर, वाराणसी समेत 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़ें…
