Headlines

तेलंगाना में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दिन 3 घटनाएं:सिकंदराबाद में 18 महीने के बच्चे की मौत, जगित्याल और घाटकेसर में दो घायल

तेलंगाना से बीते तीन दिनों में आवारा कुत्तों के हमलों की 3 अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। हैदराबाद के सिकंदराबाद में आवारा कुत्तों के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं जगित्याल और घाटकेसर में दो बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए।

पहली घटना: तारीख- 16 जुलाई, जगह: सिकंदराबाद का जवाहरनगर

सिकंदराबाद के जवाहरनगर में मंगलवार (16 जुलाई) को 18 महीने का बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था। तभी अचानक आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। मां-बाप बच्चे को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

सिकंदराबाद के जवाहरनगर में कुत्ते के हमले में मृत 18 महीने का बच्चा।

परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज

मृत बच्चे के परिजनों की शिकायत पर जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में रहने वाला यह परिवार 2 महीने पहले ही जवाहर नगर में शिफ्ट हुआ था। वहीं घटना के बाद से ही जवाहरनगर के निवासियों के बीच आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) से आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

जगित्याल में परिवार वालों के सामने ही कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया।

दूसरी घटना: तारीख- 17 जुलाई, जगह: जगित्याल का मंगेलो

तेलंगाना के जगित्याल के मंगेलो से कुत्ते के हमले का वीडियो सामने आया है। घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने देवेंद्र नाम के 7 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ते ने बच्चे के गले में हमला किया और फिर उसे नोंचने लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के एक सदस्य ने आकार कुत्ते को भगाया। इसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घाटकेसर में 4 कुत्तों ने बच्चे पर हमला किया।

तीसरी घटना: तारीख- 15 जुलाई, जगह: घाटकेसर का रामनगर कॉलोनी

इससे पहले भी सोमवार (15 जुलाई) को घाटकेसर के रामनगर कॉलोनी में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में 4 साल का बच्चा घायल हो गया। लड़का अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी 4 कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। बच्चे के पिता ने कुत्तों को भगाकर जान बचाई। कुत्तों से बच्चे को बचाते हुए पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024