Headlines

UP के 20 जिलों में बाढ़, 30 गांव डूबे:वाराणसी में गंगा का जलस्तर हर घंटे 5-10 CM बढ़ रहा, गुजरात-महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। नेपाल बॉर्डर की नदियों के साथ ही गंगा भी उफान पर है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर हर घंटे 5-10 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। गोरखपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान के पार बह रही है। सड़कों पर नाव चल रही है। 30 गांव डूब गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को CM योगी से बाढ़ की हालात को लेकर चर्चा भी की।

उधर, बिहार में भी कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। मुजफ्फरपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। कटरा प्रखंड में बागमती और लखनदेई नदी उफान पर है। बाढ़ के पानी से बकुची, पतारी, अंदामा,‎ बसघट्टा, नवादा, गंगेया गांव की करीब 50‎ हजार से ऊपर की आबादी घिर गई है।

मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, IMD ने ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

बारिश की तस्वीरें…

तस्वीर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की है। यहां बीते 3 दिनों से निचले इलाकों में पानी भरा है।
बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ से गांवों में कई फीट पानी भर गया। यह बाढ़ नदियों के जलस्तर बढ़ने से आई है।
दिल्ली में सोमवार को काफी बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। काम पर जाने के लिए साइकिल लेकर सड़क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024