Headlines

आतंकियों ने रियासी हमले की थ्योरी कठुआ में दोहराई:तब ड्राइवर को टारगेट किया, बस खाई में गिरी; अब सेना का ट्रक गिराने का प्लान था

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार (8 जुलाई) को आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए। हमले में घायल 5 जवानों को कठुआ के बिलावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से देर रात पठानकोट मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

सेना के सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबल कठुआ से करीब 123 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार ब्लॉक के माछेड़ी इलाके के बडनोटा में दोपहर 3.30 बजे पहाड़ी इलाके में पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। रास्ता कच्चा था, गाड़ी की रफ्तार भी धीमी थी। एक तरफ ऊंची पहाड़ी और दूसरी तरफ खाई थी।

आतंकियों ने पहाड़ी से घात लगाकर सेना के ट्रक पर पहले ग्रेनेड फेंका, फिर स्नाइपर गन से फायरिंग की। सेना ने भी काउंटर फायरिंग की, लेकिन आतंकी जंगल में भाग गए। फिलहाल सेना, आतंकियों की तलाश में हेलिकॉप्टर, स्निफर डॉग्स, UAV और मेटल डिटेक्टर की मदद ले रही है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हमले में 3 से 4 आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। वे एडवांस हथियारों से लैस हैं। ये आतंकी हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करके आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों को हमले में लोकल गाइड ने भी मदद पहुंचाई है। उन्होंने आतंकियों को खाना और हमले के बाद छिपने में भी मदद की।

मैप के जरिए कठुआ हमले की लोकेशन समझें…

आतंकी 9 जून को रियासी हमले की थ्योरी दोहराना चाहते थे
9 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ ले रहे थे। उसी समय जम्मू के रियासी से खबर आई कि आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर फायरिंग कर दी है। फायरिंग में ड्राइवर को टारगेट किया गया। इसकी वजह से बस बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। 9 यात्रियों की मौत हुई, जबकि 42 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

8 जुलाई को कठुआ में भी आतंकियों ने हमले की यही थ्योरी अपनाई। आतंकियों ने ऊंची पहाड़ियों से सेना के ट्रक पर हमला किया। टारगेट ड्राइवर को किया। हालांकि, खराब सड़क की वजह से ट्रक 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार में था, इसलिए खाई में नहीं गिरा। इसके बाद आतंकियों की फायरिंग में 5 जवान शहीद हुए और 5 घायल हो गए।

हमले की 10 तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024