Headlines

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 5 की मौत:दिल्ली से आ रही बस को ट्रक ने टक्कर मारी, एक हिस्सा उड़ा; 11 गंभीर

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 5 की मौत:दिल्ली से आ रही बस को ट्रक ने टक्कर मारी, एक हिस्सा उड़ा; 11 गंभीर

अमेठी1 घंटे पहले

अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। 60 लोगों से भरी प्राइवेट बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 11 घायल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा उड़ गया। हादसा सोमवार रात करीब 2 बजे शुक्ल बाजार थाने के पास हुआ।

बस दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अतुल सिंह ने कहा- रात 2.30 बजे हादसा हुआ। 4 की मौके पर मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

11 घायलों में 2 गंभीर है। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर भीषण जाम लग गया। रात में क्रेन बुलाकर बस को रास्ते से हटाया गया।

हादसे की 4 तस्वीरें देखिए…

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया ।
एक्सप्रेस-वे पर यह हादसे का स्पॉट है। पुलिस ने यहां से बस हटवा दी है।
SP अनूप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से हादसे के बारे में जानकारी ली।

खड़े ट्रक को बस ने मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 68.8 के पास ट्रक खड़ा था। तेज रफ्तार बस ने उसे एक तरफ से टक्कर मारी। इससे बस का एक तरफा का हिस्सा अलग हो गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी से ट्रक का पता लगा रही है। फिलहाल, अभी तक ट्रक का पता नहीं चला है।

हादसे में मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि 2 गंभीर घायलों में सीवान के केरवा निवासी अमरेश (26) पुत्र परशुराम और अखिलेश कुमार (36) पुत्र छोटेलाल हैं। दोनों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल यात्रियों को दूसरी बस से सीवान के लिए रवाना कर दिया है।

हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। अमेठी जिला प्रशासन को रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों को बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर एक्सप्रेस-वे को क्लियर करवाया।

बस के शीशे टूट गए, बाहर गिरे यात्री

बस हादसे में घायल अनिल कुमार ने कहा- हादसा डेढ़ से दो बजे रात के बीच मे हुआ था। बस किस चीज से टकराई, इसकी जानकारी नहीं है। टक्कर के बाद कई लोग बस से नीच गिर गए और उसी बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बस दिल्ली से सिवान जा रही थी। जिस समय हादसा हुआ, उस समय सभी यात्री सो रहे थे।

वहीं एक अन्य घायल ने कहा- जब सब लोग सो रहे थे, तभी बस किसी टकराई। टक्कर किस चीज से हुई, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। इसके बाद मैं बेहोश हो गया, जब आंख खुली तो अस्पताल में था।

11 घायलों में 4 महिलाएं, मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई
घायलों में बिहार के अलावा यूपी के देवरिया और कुशीनगर के यात्री हैं।

एक्सप्रेस-वे पर 7 जुलाई को भी यहीं हुआ था हादसा

यह 7 जुलाई को हुए हादसे की तस्वीर है, तब स्लीपर बस पलट गई थी।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 7 जुलाई को इसी एरिया में हादसा हुआ था। एक स्लीपर बस पलट गई थी। हादसे में महिलाओं, बच्चों सहित 38 लोग घायल हो गए थे। बस बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही थी। बस में 70 से 80 लोग सवार थे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024