Headlines

घर की अलमारी में आतंकियों का बंकर, देखें VIDEO:सुरक्षाबलों ने ढूंढ निकाला; कुलगाम में मारे गए 4 आतंकी यहीं छिपते थे

घर की अलमारी में आतंकियों का बंकर, देखें VIDEO:सुरक्षाबलों ने ढूंढ निकाला; कुलगाम में मारे गए 4 आतंकी यहीं छिपते थे

श्रीनगर20 मिनट पहलेलेखक: रउफ डार
अलमारी में बने ड्रॉवर को हटाने पर एक सकरा रास्ता मिला। यह बंकर की ओर जाने वाला रास्ता है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 6 और 7 जुलाई को मुदरघम और चिन्निगम फ्रिसल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हुई थी। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया था। 2 जवान भी शहीद हुए थे। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। इनमें एक पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी संगठन का स्थानीय कमांडर भी था।

एनकाउंटर के बाद आर्मी की सर्चिंग को लेकर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक घर के अंदर लकड़ी की अलमारी दिख रही है। अलमारी के पीछे कुछ ड्रॉवर बने हैं, जिन्हें हटाने पर एक सकरा सा रास्ता दिखता है। यह रास्ता बंकर की ओर जाता है। दावा है कि चिनिगाम फ्रिसल इलाके में मारे गए 6 में से 4 आतंकी इसी बंकर में छिपते थे।

बंकर की 5 तस्वीरें…

सुरक्षाकर्मियों से घिरे 2 लोग एक घर के अंदर अलमारी को अलग करते दिख रहे हैं।
ड्रॉवर हटाने पर यहां बंकर में जाने का रास्ता दिखता है। सुरक्षाकर्मी एक शख्स को लाइट लेकर अंदर भेजते हैं।
शख्स रेंगते हुए अलमारी के रास्ते बंकर के अंदर जाता है और वीडियो बनाता है।
बंकर में चारों ओर दीवारें हैं। शख्स खड़े होकर सुरक्षाकर्मियों को वहां की जानकारी देता है।
बंकर के अंदर लकड़ी के एंट्री गेट में अंदर से लॉक भी लगाया गया है।

DGP बोले- आतंक के खात्मे की लड़ाई अंजाम तक पहुंचेगी
जम्मू-कश्मीर के DGP आरआर स्वैन ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मार गिराना एक बड़ी उपलब्धि है। सुरक्षा माहौल को मजबूत करने की दिशा में यह मील का पत्थर है। स्वैन ने कहा कि ऑपरेशन की सफलता इस बात का संकेत है कि जम्मू-कश्मीर में आतंक के खात्मे की लड़ाई अंजाम तक पहुंचेगी।

6 और 7 जुलाई को कुलगाम में हुई मुठभेड़ की तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024