Headlines

महुआ बोलीं-NCW चीफ बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं:बाद में पोस्ट हटाई; महिला आयोग की TMC सांसद पर FIR करने की मांग

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर केस दर्ज करने की मांग की है। मामला महुआ मोइत्रा के एक अपमानजनक बयान से जुड़ा है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, 4 जुलाई को NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा उत्तर प्रदेश में हाथरस हादसे की जगह पहुंची थीं। इस पर महुआ ने X पर लिखा- ‘वे अपने बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं।’ हालांकि, बाद में महुआ ने पोस्ट डिलीट कर दिया।

जिस पोस्ट में ये कमेंट किया गया था, उसमें एक फोटो भी थी। इसमें NCW चेयरपर्सन की पीछे छाता लेकर एक व्यक्ति चल रहा था।

‘महुआ ने महिला के सम्मान का उल्लंघन किया’
NCW ने अपने X पर लिखा- TMC सांसद ने जो लिखा, वह किसी महिला के सम्मान का उल्लंघन है। हम इसकी निंदा करते हैं और महुआ मोइत्रा पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। महुआ पर तीन दिन के अंदर FIR दर्ज होनी चाहिए। इस बारे में हमने लोकसभा स्पीकर को भी पत्र लिखा है।

‘नादिया आइए और गिरफ्तार कर लीजिए’
NCW के पोस्ट पर महुआ ने X पर लिखा- दिल्ली पुलिस, जल्दी कार्रवाई कीजिए। मैं नादिया (पश्चिम बंगाल) में हूं। अगर जरूरत हो तो तीन दिन में गिरफ्तार कर लीजिए।

महुआ ने रेखा शर्मा पर ये तंज भी कसा कि मैं अपना छाता संभाल सकती हूं। ये भी लिखा कि दिल्ली पुलिस को नए नियमों के तहत कुछ अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024