तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीकर मरने वालों का आंकड़ा 61 हो गया है। फिलहाल कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज में 91 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 32 लोग यहां जान गंवा चुके हैं। अस्पताल से 20 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। 10 लोगों को पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 4 की जान चली गई जबकि 6 को डिस्चार्ज किया गया।
30 लोगों का इलाज सलेम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि 21 लोगों की यहां मौत हुई है। विल्लुपुरम मेडिकल कॉलेज में चार लोगो की मौत हुई है, जबकि 4 का इलाज जारी है। एक व्यक्ति को चेन्नई के रोयापेट्टा ग्रेटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और दो लोगों को श्री संजीवी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम में 18 जून को हुई घटना के पीड़ितों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर हैं।
